ट्रोलिंग करने वालों पर भड़कीं Malaika Arora, कहा-मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, अपनी सच्चाई…

एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जाता है.

Published by Kavita Rajput

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में अपना 50वां जन्मदिन मनाया है. वह एक ऐसी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं जिनपर उम्र का कोई असर नहीं हुआ है. मलाइका पहले से और ज्यादा एक्टिव हैं, अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने काम के लिए भी चर्चा बटोर रही हैं. पिछले दिनों मलाइका फिल्म ‘थम्मा‘ में अपने आइटम नंबर पाइजन बेबी की वजह से काफी सुर्ख़ियों में थीं. वैसे एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जाता है लेकिन मलाइका का कहना है कि उन्हें इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

ट्रोल्स हमेशा ट्रोल्स ही रहेंगे: मलाइका

Related Post

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, मैंने अपनी सच्चाई पर फोकस करना सीख लिया है, मैं निगेटिविटी को अपनी सेल्फ वर्थ तय करने का मौका नहीं देती, ट्रोल्स हमेशा ट्रोल्स ही रहेंगे लेकिन मैं ऐसी टॉक्सिसिटी में नहीं पड़ती हूं. मेरे लिए मेरा परिवार, मेरे दोस्त और मेरी अपनी आत्मशांति अहमियत रखती है.

आइटम नंबर्स पर भी बोलीं मलाइका

मलाइका ने एक्टिंग पर डांस को चुनने के बारे में भी बात की और कहा, ये सच है कि एक्टिंग से ज्यादा मुझे डांस ने हमेशा से अच्छा परफॉर्म करने का मौका दिया है. मुझे डांस बहुत सुकून देता है. आइटम नंबर शब्द मुझे लिमिटिंग लगता है. मैं देख रही हूं कि आजकल कई आर्टिस्ट्स इसे क्रिएटिव चैलेंज के तौर पर देख रहे हैं. अब ऐसे गानों में फोकस परफॉरमेंस, कांसेप्ट और गाना फिल्म में किस तरह से ठीक बैठता है जैसे चीजों पर किया जाता है. अब केवल इसे विजुअल ट्रीट के तौर पर नहीं देखा जाता है. अब ऐसे गानों की मेकिंग के प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया है.

Kavita Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026