लॉरेंस गैंग का खौफ! रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार; सामने आया हिला देना वाला CCTV फुटेज

Firing Incident On Rohit Shetty House: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों आरोपियों को रविवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया.

Published by Preeti Rajput

Firing Incident On Rohit Shetty House: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. डायरेक्टर के घर पर 4-5 राउंड फायरिंग हुई थी. 

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में चारों आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में आरोपी शुभम लोनकर के साथ जुड़े होने के संकेत हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वह पुणे में इस मामले के सिलसिले में हिरासत में लिए गए पांच संदिग्ध शामिल हैं. सीसीटीवी में हमलावर फायरिंग करते और बाइक पर सवार दिख रहे हैं. रोहित शेट्टी ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज करवा दिया है. 

Related Post

4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों आरोपियों को रविवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया. 

  • आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19) निवासी: गली नंबर 2, कर्वेनगर, पुणे
  • सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20) निवासी: फ्लैट नंबर 7, अमरपाली बिल्डिंग, त्रिमूर्ति अस्पताल के पास, धायरी, पुणे
  • समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) निवासी: रायकर माला, गुलमोहर सोसायटी, धायरी, पुणे
  • स्वप्निल बांदू सकट (23) निवासी: आरो वीर्य कामरी, पुणे

रोहित शेट्टी केस में लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन?

बता दें कि, गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आ गया. जिसमें दावा किया गया है कि वारदात के पीछे लोनकर का हाथ था.  अधिकारी ने बताया कि हिंदी में लिखा गया यह पोस्ट शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई के अकाउंट से किया गया है. साथ ही पोस्ट में बिश्नोई गिरोह के सदस्यों हरि बॉक्सर और हरमन शांडू के नाम का भी जिक्र किया गया था. पोस्ट में लिखा था कि “हमने उसे कई बार मैसेज भेजकर हमारे काम में दखल न देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं समझा. पोस्ट में गोलीबारी को केवल ट्रेलर बताया हुआ है. अगर रोहित शेट्टी बात नहीं मानता है, तो अगली गोलियां उसके आवास के बाहर नहीं चलेंगी. बल्कि उसके बेडरुम के अंदर चलेंगी. यह बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी है, अपनी हद में रहो. अगर आप सुधरते नहीं हैं, तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे. बाबा सिद्दीकी के हालात से भी बदतर. जिन लोगों से हमने संपर्क किया है. उन्हें समय रहते अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए.”

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग…

March 19, 2026