बॉलीवुड में रेप नहीं होता, औरतें खुद…ये क्या बोल गईं Kunickaa Sadanand, बयान से मचा हड़कंप

बिग बॉस 19 में सभी कंटेस्टेंट की मां बनकर घूम रहीं कुनिका सदानंद का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है. इंटरव्यू में कुनिका ने कहा है कि बॉलीवुड में रेप नहीं होता, लड़की की तरफ से भी इशारा होता है.

Published by Prachi Tandon

Kunickaa Sadanand Controversy: 90 के दशक की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) इन दिनों बिग बॉस 19 से सुर्खियां बटोर रही हैं. बिग बॉस के घर में कुनिका अपना पूरा-पूरा रौब दिखा रही हैं और सभी कंटेस्टेंट्स को मां की तरह समझा-सिखा रही हैं. हालांकि, उनके लगातार झगड़े भी हो रहे हैं. इन्हीं सब के बीच कुनिका सदानंद का बाहर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देख बवाल मच गया है. वीडियो में कुनिका ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद हर कोई एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहा है.

कुनिका सदानंद के बयान ने मचाया हड़कंप

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अपने बेबाक बयानों की वजह से कुनिका को अब तक खूब तारीफें मिल रही थीं. लेकिन, अब मामला पलटता नजर आ रहा है. दरअसल, कुनिका ने कुछ समय पहले सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनका कहना था कि बॉलीवुड में रेप जैसी घटनाएं नहीं होतीं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने महिलाओं को भी जिम्मेदार बताया था.

कुनिका (Kunickaa Sadanand Controversy) का कहना था, ‘हमारी इंडस्ट्री में मैं मानती हूं रेप नहीं होता. कहीं ना कहीं लड़की की तरफ से भी एक इशारा होता है.’ कुनिका ने उदाहरण देते हुए आगे कहा था, ‘अब जैसे मैं आपके पास कामके लिए आई और कहा, हाय सर मुझे आपके साथ काम करना है कोई अच्छा रोल होगा तो. यह हो गया एक?’ 

Related Post

A post shared by kylie (@kylie.coree)

इंटरव्यू में कुनिका (Kunickaa Sadanand Interview) इसी बात को दोबारा सिडक्शन के टोन में दोहराती हैं. इसके आगे इंटरव्यू के होस्ट कहते हैं कि उन्होंने देखा है कि एक्ट्रेस डायरेक्टर के कोलर ठीक करती हैं. इसपर कुनिका आगे कहती हैं कि वह ‘डायरेक्टर के परफ्यूम की तारीफ कर दें, तो वह आगे से पास आने और स्मेल करने के लिए कहेगा.’ एक्ट्रेस बात जारी करते हुए कहती हैं, ‘आप ऐसी-ऐसी लाइन बोलेंगे तो…मैंने कभी नहीं सुना जो एकदम क्लियर या स्ट्रेटफॉरवर्ड होते हैं उनका रेप होते हुए. मैं हमेशा से क्लियर और स्ट्रेटफॉरवर्ड रही हूं. बॉस, मुझे किसी भी कीमत पर हीरोइन नहीं बनना है.’ 

कुनिका सदानंद के इंटरव्यू पर कुमार सानू के बेटे का रिएक्शन

कुनिका सदानंद का यह पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कुछ एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं. इसी वीडियो क्लिप के कमेंट सेक्शन में कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे ने भी जवाब दिया है. जान कुमार सानू ने लिखा, ‘इन्होंने पूरी जिंदगी ऐसा किया है. शादीशुदा मर्दों के साथ और जो कोई हाथ लग जाए. मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर.’

Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026