Krrish 4 की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, राकेश रोशन ने दिया सरप्राइज

Krrish 4 Release Date: 'कृष 4' को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। ऋतिक रोशन एक बार फिर सुपरहीरो बनकर लौट रहे हैं। लेकिन, इस बार कई सरप्राइजेज के साथ वो स्क्रीन पर उतरेंगे।

Published by Shraddha Pandey

Krrish 4 Directed By Hrithik Roshan: बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो कृष (Krrish) एक बार फिर वापसी करने वाला है। जी हां, राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने कंफर्म कर दिया है कि कृष 4 (Krrish 4) की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और फिल्म 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ये प्रोजेक्ट बनकर ही रहेगा।

राकेश रोशन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि स्टोरी काफी पहले ही तैयार हो चुकी थी, लेकिन फिल्म का बजट तय करने में काफी टाइम लग गया। अब जब सब कुछ फाइनल हो गया है तो टीम पूरी तैयारी के साथ अगले साल शूटिंग शुरू करेगी।

ऋतिक रोशन का डायरेक्टोरियल डेब्यू

सबसे बड़ी खबर ये है कि इस बार सिर्फ ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) कृष बनकर ही  नहीं आएंगे, बल्कि वो फिल्म डायरेक्ट भी करेंगे। यानी कृष 4 से ऋतिक का डायरेक्शन डेब्यू भी होगा। पापा राकेश रोशन ने खुद इस बात की पुष्टि की है और कहा कि अब वक्त है ऋतिक को कैमरे के पीछे भी जिम्मेदारी लेने का।

Salman Khan ने दिखाया ट्रंप को आईना, Bigg Boss के मंच से साधा सनकी राष्ट्रपति पर निशाना!

Related Post

इस हिरोइन की वापसी

फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा भी कृष की दुनिया में वापसी करेंगी। पहले दो पार्ट्स में प्रियंका ने ऋतिक के साथ लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था और अब वो कृष 4 में भी वापसी कर रही हैं। 

दर्शकों की उम्मीदें डबल 

कृष सीरीज हमेशा से बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्मों का लेवल बढ़ाती रही है। पहली बार जब कृष आया था तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको ये किरदार बेहद पसंद आया। अब जब इतने साल बाद कृष-4 आ रही है तो लोगों की उम्मीदें भी डबल हो गई हैं।

स्प्लिट्सविला X5 की विजेता Akriti Negi पर लट्टू हुए भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh! शो में जाते ही ऑफर की फिल्म

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026