संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद पर तीसरी पत्नी प्रिया बोलीं-शक की कोई वजह नहीं…

जून 2025 में संजय कपूर का 53 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. इसके बाद करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान ने कथित वसीयत को चुनौती दी थी.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की 30000 करोड़ की संपत्ति पर चल रहे विवाद के बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक नई दलील पेश की है. उन्होंने कहा कि पति की सारी संपत्ति पत्नी को देना एक अच्छी परंपरा है और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है. पति का अपनी पत्नी को सारी संपत्ति देने में शक जैसी कोई बात नहीं है. प्रिया की और से पेश हुए वकील राजीव नायर ने कहा कि संजय कपूर के पिता ने भी अपनी सारी संपत्ति पत्नी रानी कपूर को दी थी. यह परंपरा पहले भी रही है और अब भी चल रही है. 

करिश्मा के बच्चों की अपील पर उठाए सवाल

Related Post

प्रिया के वकील राजीव नायर ने करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा पिता की वसीयत पर उठाए शक को भी खारिज करते हुए कहा कि 10 फरवरी 2025 को वसीयत के प्रिंटआउट संजय कपूर को दिखाए गए थे. उन्होंने वसीयत में जो भी बदलाव बताए वो 17 मार्च 2025 को किए गए थे. यह बदलाव गोवा में किए गए थे. उसी दिन संजय और प्रिया दोनों की वसीयत तैयार की गई थी और यह पति-पत्नी के लिए नॉर्मल प्रोसेस है. 

करिश्मा के बच्चों ने दी थी वसीयत को चुनौती

बता दें कि जून 2025 में संजय कपूर का 53 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. इसके बाद करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान ने कथित वसीयत को चुनौती दी थी और दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने सौतेली मां प्रिया कपूर पर वसीयत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. वहीं, प्रिया ने इसके जवाब में कहा था कि दोनों बच्चों को पहले ही दो हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026