Ikkis Screening: ‘इक्कीस’ के पोस्टर में ‘ही-मैन’ को देख रो पड़ीं रेखा, जोड़े हाथ और याद किए पुराने दिन – वीडियो वायरल!

Ikkis Screening: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इसका मुख्य कारण है कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. जहां एक्ट्रेस ने अभिनेता की तस्वीर छूकर कुछ ऐसा किया कि लोगों की आंखें नम हो गईं.

Published by Preeti Rajput

Rekha In Ikkis Screening: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच में मौजूद नहीं है. लेकिन उनकी यादें और फिल्में हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा. उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई. इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इस खास मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा भी पहुंचीं. यहां रेखा की नजर धर्मेंद्र के बड़े से पोस्टर पर पड़ी. इस दौरान वह खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाईं. 

फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग

फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेखा ग्रीन कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं. रेखा अपने सादगी भरे अंदाज से हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं. उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोस्टर को देखा, उनका चेहरा भावुकता से भरा नजर आया. तस्वीरों में रेखा धर्मेंद्र की तस्वीर को प्यार से निहारती दिखीं. वह पोस्टर को छूकर उनकी मौजूदगी अहसास करती नजर आईं. इक्कीसकी स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र का एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया था. जिसमें उनका लुक काफी शानदार नजर आया. पोस्टर के सामने रेखा ने हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सिर झुकाकर अपने पुराने दोस्त को याद किया. पैपराजी के सामने भी रेखा ने पूरे सम्मान के साथ धर्मेंद्र को याद किया.

Related Post

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

धर्मेंद्र का पोस्टर देख भावुक हुईं रेखा

रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी को बॉलीवुड की यादगार जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें से कई सुपरहिट फिल्में शामिल थीं. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते थे. निजी जिंदगी में भी दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी. स्क्रीनिंग के दौरान रेखा का यह इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. फैंस रेखा की खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें, कि धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय, हर संकट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचक

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन के…

April 1, 2026

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट, मंदिरों में बढ़ाई गई सेफटी

Delhi Temples Safety Alert: दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट है. हनुमान जयंती…

April 1, 2026

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास…

April 1, 2026

April Fool’s Day 2026: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, कब हुई थी शुरूआत,जानें इसके पीछे की वजह

April Fool's Day 2026: आज दुनिया भर में लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं. आखिर…

April 1, 2026