प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट तो नहीं, जब Huma Qureshi को मिला फिल्म का ऑफर, डरे घरवालों ने कह दी ऐसी बात

हुमा ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला तो उनके घरवालों को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ था.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों महारानी 4 (Maharani 4) और दिल्ली क्राइम 3 (Delhi Crime 3) के लिए चर्चा बटोर रही हैं. दोनों ही वेब सीरीज में हुमा के काम की जमकर तारीफ हो रही है. हुमा को फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर सफलता मिल रही है जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं. वैसे हुमा ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए तगड़ी मेहनत की है. बिना किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड के लिए उनका फ़िल्मी दुनिया में जगह आसान नहीं था. इसका जिक्र हुमा ने एक इंटरव्यू में किया है.

पेरेंट्स को लगा प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट है…

Related Post

हुमा ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला तो उनके घरवालों को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ था. हुमा बोलीं, मेरे पेरेंट्स को भरोसा ही नहीं हुआ. उन्हें लगा, कोई तुम्हें क्यों कास्ट करेगा? उन्हें ये सबसे अजीब बात लगी थी. उन्हें लगा कि वो पक्का कोई प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट होगा.

हुमा ने कहा कि घर में इतने डर और हिचकिचाहट के माहौल के बावजूद उन्होंने उस ऑफर को स्वीकारा. वो प्रोडक्शन हाउस गईं, स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया. लेकिन बाद में एक चौंकाने वाली घटना हुई. वो फिल्म कभी बनी ही नहीं. हुमा ने कहा, इससे मैं बेहद निराश हो गई थी. हुमा ने ये भी बताया कि नॉन फ़िल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उनके पेरेंट्स को अभी भी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. हुमा बोलीं, अभी भी उन्हें नहीं पता है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है.

बता दें कि हुमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर पार्ट 2 से पहचान बनाई थी. उन्हें इस फिल्म से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी और इसके बाद उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा. इसके बाद उन्हें एक थी डायन, बदलापुर, जॉली एलएलबी 2, डेढ़ इश्कियां और डी डे जैसी फिल्मों में देखा गया. ओटीटी पर उन्हें महारानी वेब सीरीज के जरिए सबसे बड़ी सफलता मिली और ये सीरीज उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई जिसका चौथा सीजन इन दिनों ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026