Haq Vs The Girlfriend: यामी और रश्मिका में से किसने मारी बाजी? ऐसा रहा बॉक्सऑफिस पर फिल्मों का हाल

बॉक्स ऑफिस पर 'हक़' की टक्कर रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' से थी. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया?

Published by Kavita Rajput

यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर हक बॉक्सऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है. 7 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से काफी फायदा हुआ है. फिल्म ने तीन दिन में गति पकड़ ली है और उम्मीद की जा रही है कि हक का कलेक्शन आगे और रफ़्तार पकड़ सकता है. बॉक्स ऑफिस परहक़की टक्कर रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंडसे थी. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया?

तीन दिन में कमाए इतने करोड़

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, हक ने संडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से इंडिया में फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 8.85 करोड़ की कुल कमाई कर ली. फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद शनिवार को इसमें 91% का जम्प देखने को मिला और फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई कर डाली. फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर इंडिया में 5.1 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 7.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.

Related Post

शाह बानो बेगम केस पर बनी है फिल्म

हक बहुचर्चित शाहबानो बेगम केस पर बनी है जिसके निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा हैं. यह जिगना वोरा की किताब बानो: भारत की बेटी पर आधारित है जिसमें शाह बानो केस में हुए ऐतिहासिक फैसले के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है. फिल्म में यामी ने शाह बानो का रील किरदार निभाया है जो कि 1978 में अपने वकील पति अब्बास के खिलाफ कोर्ट में गुजारा भत्ते के लिए लड़ी थी.

रश्मिका की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने कमाए इतने करोड़

रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी स्टारर ‘द गर्लफ्रेंड‘ ने संडे को तकरीबन 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 96.15% की ग्रोथ देखने को मिली और कलेक्शन 2.55 करोड़ रुपए रहा जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई 3 करोड़ रुपए के आसपास रही। वीकेंड के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 6.80 करोड़ रुपए हो चुका है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026