सफेद जींस खून से लाल हो गया-बेटी ने सुनाई गोविंदा के पैर में गोली लगने वाले दिन की चौंकाने वाली कहानी

पिछले साल अक्टूबर में एक्टर गोविंदा अपनी ही गन से गोली चलने के कारण घायल हो गए थे जिसको लेकर उनकी बेटी टीना ने अब बात की है.

Published by Kavita Rajput

पिछले साल अक्टूबर में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) पैर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे. गोविंदा ने इस घटना को लेकर दिए गए बयान में कहा था कि वह अपने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहे थे तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चलने से उनका बायां घुटना जख्मी हो गया. इस हादसे में गोविंदा की जान पर बन आई थी लेकिन समय से मिले इलाज के कारण वो ठीक हो गए. 


जींस खून से सन गया था: टीना
अब एक इंटरव्यू में गोविंदा की बेटी टीना ने इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा, जब पापा इस घटना के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए तो मैं रो पड़ी थी. वो मेरे ख़ुशी के आंसू थे क्योंकि मैंने पापा के लिए काफी प्रार्थनाएं की थीं.जब वो गन शॉट हुआ था तो मैं ही उन्हें अस्पताल लेकर गई थी. वो उस दिन एक इवेंट के लिए कोलकाता जा रहे थे, उनकी सुबह फ्लाइट थी. बाकायदा जैसा फिल्मों में होता है न, वो तैयार थे वाइट जींस, वाइट टी शर्ट और जैकेट पहने हुए थे. जब उन्हें वो गोली लगी तो उनकी वाइट जींस पूरी लाल हो गई थी. मैं उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर दौड़ी. उन्हें आईसीयू में रखा गया तो मैं अस्पताल में ही रात में सोई और भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें बचा ले.

Related Post

एक्टिंग में करेंगे कमबैक
वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा फिल्म दुनियादारी से छह साल बाद एक्टिंग में कमबैक करेंगे. गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों तलाक ले सकते हैं. सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान होकर तलाक की अर्जी कोर्ट में दी है हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों का खंडन कर दिया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026