तुम्हारी दो मम्मी हैं? जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने ईशा देओल से पूछा सवाल, एक्ट्रेस के पैरों तले खिसक गई जमीन

ईशा देओल ने बताया है कि उन्हें पिता धर्मेंद्र की पहली शादी के बारे में अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से पता चला था.

Published by Kavita Rajput

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी काफी विवादित रही थी. 1980 में जब उन्होंने हेमा मालिनी को अपनी दूसरी पत्नी बनाया तो वो पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे. लेकिन ये बातें उनकी हेमा मालिनी से शादी के बाद हुई दोनों बेटियों को लंबे समय तक पता नहीं थीं. यहां तक कि ईशा को तो तब तक धर्मेंद्र की फर्स्ट फैमिली के बारे में मालूम नहीं था जब वो चौथी क्लास में पढ़ती थीं.  हेमा मालिनी की बायोग्राफी हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में ईशा ने इस बात खुलासा खुद किया है.

स्कूल में मालूम पड़ी सच्चाई

ईशा ने इसमें बताया है कि उन्हें पिता की पहली शादी के बारे में अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से पता चला था. ईशा बोलीं, मेरे क्लासमेट्स ने कहा कि तुम्हारी दो मां हैं न, हैं न…मैं उनके मुंह से ये बात सुनकर पूरी तरह शॉक रह गई थी. इसके बाद मैंने अपने क्लासमेट पर गुस्सा करते हुए कहा, क्या बकवास है, मेरी केवल एक मां हैं. ईशा ने आगे कहा कि उन्होंने उस स्कूलमेट को तो चुप करवा दिया लेकिन घर जाकर उन्होंने मां हेमा मालिनी से इस बारे में पूछा और तब उन्होंने ईशा को वो सच्चाई बता ही दी. ईशा बोलीं, इमेजिन कीजिए, तब मैं केवल चौथी क्लास में पड़ती थीं और मुझे कोई आइडिया नहीं था. आजकल के बच्चे तो बहुत स्मार्ट हैं. लेकिन सच कहूं तो पिता के पहले परिवार के बारे में जानने के बाद भी मुझे कभी उनके लिए बुरी फीलिंग नहीं आई. मुझे नहीं लगा कि इसमें कुछ गलत है. इसका श्रेय मैं अपने पेरेंट्स को देती हूं जिन्होंने मुझे अनकम्फर्टेबल नहीं लगने दिया. 

Related Post

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया था. धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार जिसमें (पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी, बॉबी और बेटियां अजीता और विजेता शामिल हैं) ने मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी थी. जबकि दूसरी पत्नी हेमा और बेटी ईशा ने अपने घर पर गीता पाठ का आयोजन किया था.     

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026