कौन हैं सुनैना रोशन, यहां जानें उनके संघर्ष, सफलता की अनसुनी कहानी के बारे में

सुनैना रोशन की कहानी (Sunaina Roshan) अटूट इच्छाशक्ति की मिसाल है. जहां एक तरफ वह करोड़ों के बिजनेस निवेश (Business investments worth crores) के साथ अपनी वित्तीय नींव मजबूत कर रही हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Who is Sunaina Roshan: सुनैना रोशन, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बड़ी बहन और मशहूर फिल्म निर्माता राकेश रोशन की बड़ी बेटी हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मानसिक सेहत और भारी निवेश (रियल एस्टेट) को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. जहां, सुनैना रोशन एक तरफ अपने करोड़ों के बिजनेस निवेश के साथ अपनी वित्तीय नींव मजबूत कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर बात करके समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम कर रही हैं.

1. आखिर कौन हैं सुनैना रोशन?

सुनैना रोशन एक लेखिका जिनकी किताब: To Dad with Love) और फिल्म निर्माता हैं. हाल ही में उन्होंने ‘काइट्स’, ‘क्रेजी 4’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों में सह-निर्माता के रूप में काम किया है. वह ऋतिक रोशन की बड़ी बहन हैं. उनके भाई ऋतिक अक्सर अपनी बहन को “सुपरहीरो” कहते हैं क्योंकि सुनैना ने जीवन की कई शारीरिक और मानसिक लड़ाइयों की कठिन लड़ाइयों को आखिरी में जीत लिया है.

2. सामाजिक चिंता से कर रही हैं संघर्ष

दिसंबर 2025 में, सुनैना रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी सामाजिक चिंता (Social Anxiety) के बारे में खुलकर बात की, जो वर्तमान में ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में वो कहते हुए नज़र आ रही हैं कि भीड़ या फिर या अनजान लोगों के बीच होने पर उनके पैर कांपने लगते हैं और सुन्न हो जाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उस बेचैनी का जिक्र किया जो किसी कमरे में प्रवेश करने से पहले महसूस होती है, जैसे लोग उन्हें जमकर जज कर रहे हैं. तो वहीं, वह इससे निपटने के लिए थेरेपी, मेडिटेशन, जर्नलिंग और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जैसे तरीकों का ज्यादा इस्तेमाल करने में जुटी हुई हैं. 

Related Post

3. 6.42 करोड़ रुपये का निवेश (Real Estate)

नवंबर-दिसंबर 2025 में सुनैना अपनी वित्तीय सक्रियता को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहीं. उन्होंने मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में दो ऑफिस यूनिट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 6.42 करोड़ रुपये का है. हालाँकि, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इसी बिल्डिंग (Vaidya West World One Aeropolis) में उनके माता-पिता ने भी हाल ही में 19.68 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है. 

4. जीवन की चुनौतीपूर्ण यात्रा (Resilience)

तो वहीं, दूसरी तरफ सुनैना रोशन का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, जो कई लोगों के लिए प्रेरणादायक भी है. इसके अलावा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर, ट्यूबरकुलोसिस मेनिनजाइटिस (Brain TB) और ग्रेड 3 फैटी लिवर जैसी जानलेवा बीमारियों को भी मात दी है. उन्होंने शराब की लत (Alcohol Addiction) से लंबी लड़ाई लड़ी और इसके लिए रिहैब सेंटर में भी एक लंबा समय बिताया है. एक समय परिवार के साथ उनके संबंधों में तनाव (खासकर साल 2019 में) आया था, लेकिन अब वे अपने परिवार के साथ मजबूती से जुड़ी हुई हैं और अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में देखी जाती हैं.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026