इन फिल्मों को देखने के बाद फिर से प्यार पर होने लगेगा यकीन

प्यार पर दोबारा यकीन (Believe in love again) करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन इन फिल्मों (These Films) को देखने के बाद आप एक बार फिर से प्यार पर यकीन करने लग जाएंगे.

Published by DARSHNA DEEP

Movies That Make You Fall in Love All Over Again: अगर आपका भी प्यार से भरोसा उठ चुका है, तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप एक बार फिर से प्यार करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यह कुछ फिल्में देखनी चाहिए. दरअसल, फिल्में सिर्फ  मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, कभी-कभी वे हमें प्यार की खूबसूरती, दर्द और उसकी गहराई के बारे में भी अहसास कराती हैं. नीचे कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्मों की सूची दी गई है जो आपको प्यार के बारे में एक बार फिर से यकीन दिला सकती है, तो फिर देर किस बात की. 

1. द नोटबुक (The Notebook – 2004)

दरअसल, यह फिल्म सच्चे और अमर प्रेम की कहानी के बारे में बेहद ही खूबसूरती से दर्शाती है.  यह फिल्म एली और नोआ की कहानी के ऊपर आधारित है, जिसमें बताया गया कि सामाजिक दूरियां और समय की मार भी उस प्यार को नहीं मिटा सकती जो दो लोग एक दूसरे के लिए बने हों. बुढ़ापे की दहलीज पर भी अपनी पत्नी को अपनी ही प्रेम कहानी सुनाना दिल को छू लेने वाला है. 

2. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ – 1995)

प्यार के बारे में बात हो और दिलवाले दुल्हनिया के बारे में जिक्र न हो ऐसा तो कभी हो नहीं सकता. यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज़ करती है. राज और सिमरन की यह कहानी हमें सिखाती है कि प्यार केवल साथ भाग जाना नहीं, बल्कि परिवार का दिल जीतकर उसे अपनाना भी होता है. इस फिल्म को देखने के लिए आज भी लोग टिकट खरीदते हैं. 

3. बिफोर सनराइज़ (Before Sunrise – 1995)

अगर आप बातचीत और गहरी चर्चाओं वाले प्यार के बारे में सोचते हैंतो यह फिल्म आपके लिए बनी है.  ट्रेन में मिले दो अजनबी जो वियना की सड़कों पर टहलते हुए पूरी रात बिता देते हैं. दरअसल,  यह फिल्म दिखाती है कि कैसे दो लोग महज कुछ घंटों की बातचीत में एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं. 

Related Post

4. जब वी मेट (Jab We Met – 2007)

यह फिल्म खुद से प्यार करने और फिर किसी और के साथ उस खुशी को बांटने की कहानी के ऊपर आधारित है. गीत का जिंदादिल स्वभाव और आदित्य का शांत ठहराव हमें यह सिखाता है कि अलग स्वाभाव के लोग एक दूसरे को पूरा कर देते हैं. यह आपको मुस्कुराहट के साथ फिर से प्यार की तलाश करने पर पूरी तरह से मजबूर कर देगी. 

5. ला ला लैंड (La La Land – 2016)

यह एक आधुनिक संगीतमय (Musical) प्रेम कहानी के बारे में है जो सपनों और रिश्तों के बीच के संघर्ष को दिखाती है. इस फिल्म का अंत भले ही पारंपरिक ‘हैप्पी एंडिंग’ न हो, लेकिन यह आपको सिखाती है कि प्यार आपको बेहतर बनने और अपने सपनों को पाने की एक प्रेरणा देता है. 

6. सीतारामम (Sita Ramam – 2022)

हाल के सालों की यह सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है. पत्रों के जरिए शुरू हुआ एक सैनिक और एक गुमनाम लड़की का रिश्ता आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या आज के दौर में भी ऐसा प्रेम होना भी संभव है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

IND vs ZIM Super 8: भारत की आंधी में उड़ा ज़िम्बाब्वे, 72 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच; अब WI से होगी टक्कर

India vs Zimbabwe: भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026…

February 26, 2026

जब बेटा किसी को घर लाता है…अर्जुन तेंदुलकर की शादी पर सामने आया पिता का इमोशनल अवतार

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok marriage: सानिया चंडोक मुंबई के होटल मालिक रवि घई की पोती…

February 26, 2026

इस दिन होगी JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, आवेदन करने की तारीख बढ़ी; आयु सीमा में हुआ बड़ा बदलाव

Jharkhand Public Service Commission: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 के…

February 26, 2026

JNU में छात्र प्रदर्शन के बीच पुलिस का डंडा, गेट पर बवाल के बाद कई हिरासत में, जानिए पूरा मामला

JNU News: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर विवाद में है. गुरुवार शाम को…

February 26, 2026

48 घंटे के अंदर कैंसिलेशन पर पूरा पैसा वापस, DGCA ने बदले नियम; अब नाम की गलती फ्री में होगी ठीक

DGCA: अब अगर फ़्लाइट टिकट बुक करने के बाद कोई गलती हो जाए तो घबराने…

February 26, 2026

बंदे ने फोन दिला दिया…बेंगलुरु महिला की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जेंडर सोच पर बहस

Women buying iPhones: अनु जिसने एक्स पर एक घटना के बारे में पोस्ट किया था,…

February 26, 2026