करीना-रणबीर ने खोले कपूर फैमिली ‘लंच’ के राज! Dining With The Kapoors का ट्रेलर एक बार देखने से नहीं भरेगा मन

Dining with the Kapoors: कपूर खानदान के फेमस लंच में क्या-क्या होता है, अब आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं. क्योंकि, कपूर फैमिली एक डॉक्यूमेंट्री ला रही है जिसमें कपूर फैमिली के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के नाती-नातिन भी दिखाई दे रहे हैं.

Published by Prachi Tandon

Dining with the Kapoors Trailer: कपूर खानदान आज से ही नहीं, बल्कि 1930 के दशक से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहा है. पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर अब करीना और रणबीर कपूर का सिल्वर स्क्रीन पर जलवा देखने को मिल रहा है. लेकिन, कपूर खानदान सिर्फ अपनी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों का हिस्सा बना रहता है. कपूर्स की पार्टीज-लंच के किस्से खूब चर्चा में आते हैं और फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का हिस्सा बनते हैं. यही वजह है कि कपूर फैमिली ने अपने फेमस लंच की कहानी अब फैंस के बीच लाने का फैसला किया है और जल्द ही यह ओटीटी पर भी देखने को मिलने वाली है. 

डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज

कपूर फैमिली और उनके फेमस लंच पर डॉक्यूमेंट्री आ रही है जो 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. डॉक्यूमेंट्री डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू-बबीता, रिद्धिमा समेत अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा भी दिखाई दे रही हैं. 

डाइनिंद विद द कपूर्स के ट्रेलर में कपूर फैमिली के लोग अपने खाने के शौक बता रहे हैं. साथ ही करीना कपूर परिवार की लीगेसी और राज कपूर की यादों को भी शेयर कर रही हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें: 2 महीने से नहीं दी फीस…Karisma Kapoor के बच्चों की बात पर दिल्ली HC की फटकार, कहा- मेलोड्रामा नहीं चाहिए

कपूर फैमिली के राज और प्यार की कहानी है डाइनिंग विद द कपूर्स

 बता दें, डाइनिंद विद द कपूर्स को अरमान जैन ने बनाया है. इस डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन और लेखन स्मृति मुंद्रा ने किया है. इस डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ खाने और मस्ती पर नहीं, बल्कि कपूर फैमिली किस तरह से इतने सालों से मजबूत बनी हुई है और उनके कुछ राज भी देखने को मिलने वाले हैं. यह पहली बार है जब कपूर फैमिली को एक साथ स्क्रीन पर देखा जा सकेगा. कपूर फैमिली यह डॉक्यूमेंट्री लीजेंड्री राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए ला रही है. 

ये भी पढ़ें: असलियत काफी अलग…स्पिरिट, कल्कि 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone ने कह डाली ऐसी बात

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026