Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अदिया धर के डायरेक्शन में बनी और रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल की लीड रोल वाली इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस छप्परफाड़ कमाई की है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अंदाजों के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद, थिएटर में फिल्म की ग्रोथ बहुत कम रही. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 674.17 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 805.32 करोड़ रुपये कमाए हैं.
करोड़ों का किया कलेक्शन
फिल्म ने सिर्फ प्रीव्यू शो से लगभग 43 करोड़ रुपये की जबरदस्त शुरुआत की थी. गुरुवार, 19 मार्च को जो इसकी ऑफिशियल रिलीज थी, लगभग 102.55 करोड़ रुपये कमाए. शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 80.72 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को फिल्म ने लगभग 113 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को भी उतने ही शानदार 114.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सोमवार को नंबरों में गिरावट देखी गई. फिर भी फिल्म ने लगभग 65 करोड़ रुपये कमाए. मंगलवार और बुधवार को इसने 56.60 करोड़ रुपये और 48.75 करोड़ रुपये कमाए.
Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला
‘धुरंधर: द रिवेंज’ VS ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब ‘धुरंधर’ की लाइफटाइम टोटल कमाई का पीछा कर रही है, जिसने लगभग 1,007.85 करोड़ रुपये कमाए थे. 2025 में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये रहा.
Navratri 2026: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का महत्व, इस एक काम से खुलेंगे धन के द्वार