Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन रचा इतिहास; इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन रचा इतिहास; इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 देखने के लिए थिएटर में भारी भीड़ देखी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर शो हाउसफुल जा रहे हैं. आइए जानते हैं दो दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की?

By: Preeti Rajput | Published: March 21, 2026 8:20:27 AM IST



Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में ऐसा था कि पेड़ प्रीव्यू शोज में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली. आदित्य धर की इस फिल्म ने दुनियाभर में ऑफिशियली रिलीज होते ही इतिहास रच दिया. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है. सिनेमाघर सुबह से लेकर शाम तक के शोज हाउस फुल नजर आ रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ ने ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ 113 साल की हर हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

दूसरे दिन धुरंधर 2 का कलेक्शन

दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 62.6 परसेंट रही, जो काफी अच्छी मानी जा रही है. हिंदी वर्जन ने 78.94 करोड़ रुपये कमाए. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक करीब 226.27 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ देखी जा रही है और कई जगहों पर शो हाउसफुल जा रहे हैं.  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म ने पहले दिन  102.55 करोड़ का कलेक्शन किया.

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर

रणवीर सिंह ने हिंदी की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में जवान भी शामिल है। जिसने बड़े पर्दे पर 75.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और पठान ने भारत में 55-57 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को पछाड़ दिया है.

Aaj Ka Mausam: आज ईद पर कैसा रहेगा दिल्ली का मिजाज? ठंडी हवाएं और बारिश की तेज रफ्तार; जानें यूपी-बिहार का हाल

बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर फिल्में 

  • जवान- 75 करोड़ (ओपनिंग डे)
  • पठान- 57 करोड़ रुपये (ओपनिंग डे)
  • एनिमल-64 करोड़ रुपये (ओपनिंग डे)
  • स्त्री 2-54 करोड़ रुपये (ओपनिंग डे)

Hrithik Roshan की पसंद पर उठे सवाल: सबा आजाद का लेटेस्ट लुक देख सिर पकड़ बैठे फैन्स, बोले— ‘भाई, क्या देख लिया इसमें?’

Advertisement