निधन से पहले Dharmendra ने देखी थी बेटे सनी देओल की ये फिल्म, आमिर खान ने किया खुलासा

आमिर 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में शामिल होने की वजह से गोवा में थे. यहां उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर को निधन हो गया था. 28 नवंबर को उनके चौथे के मौके पर मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी गई जिसमें आमिर खान शामिल नहीं हो पाए. दरअसल, आमिर उस दिन 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में शामिल होने की वजह से गोवा में थे. यहां उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. फेस्टिवल के दौरान हुए इंटरेक्शन में आमिर ने बताया कि निधन होने से कुछ समय पहले धरम जी ने सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 देखी थी. आमिर ने ये भी कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वो धरमजी को सनी की फिल्म दिखा पाए क्योंकि ये उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट्स में से एक थी.

बता दें कि लाहौर 1947 अभी रिलीज नहीं हुई है और इसका प्रोडक्शन आमिर खान ने किया है. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं. ये फिल्म असगर वजाहत के जाने-माने प्ले जिस लाहौर नहीं देख्या…पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं. 

आमिर बोले-धरमजी के साथ काफी वक्त बिताया

Related Post

आमिर ने आगे कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें धरमजी के निधन के पहले उनके साथ वक्त बिताने का काफी मौका मिला. आमिर बोले, आज मैं बॉम्बे में नहीं हूं लेकिन आज उनकी प्रेयर मीटिंग है, मैं उसमें नहीं जा पाया. मैं उनके काफी क्लोज था क्योंकि पिछले एक साल में मैं उनसे 7-8 बार मिला होऊंगा. मुझे उनकी कंपनी बहुत पसंद थी तो मैं उनसे मिलने जाता था और उनके साथ बैठता था.

 बेटे आजाद को मिलवाया था

आमिर ने आगे कहा, एक बार मैं धरम जी से मिलना गया तो बेटे आजाद को भी लेकर गया. आजाद ने धरमजी का काम उतना तो देखा नहीं है लेकिन जब आजाद उनसे मिला और उनके साथ काफी घंटे बैठकर और उनसे मिलकर वापस आया तो उसे बेहद अच्छा लगा. धरमजी न सिर्फ अच्छे एक्टर बल्कि एक बेहद अच्छे इंसान भी थे.   

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026