असलियत काफी अलग…स्पिरिट, कल्कि 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone ने कह डाली ऐसी बात

Deepika Padukone News: कल्कि 2 और स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर रिएक्ट किया है. दीपिका का कहना है कि हमने ज्यादा काम करने को नॉर्मलाइज कर दिया है.

Published by Prachi Tandon

Deepika Padukone on 8 Hour Shift: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बैक-टू-बैक साउथ की 2 बड़ी फिल्मों स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने की वजह से लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. दीपिका के स्पिरिट से बाहर होने के बाद ऐसा दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी. वहीं, कल्कि 2 से बाहर होने के बाद ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं कि दीपिका ने फीस में बढ़ोतरी के साथ प्रॉफिट में फायदे की मांग की थी. इन सब खबरों के बाद दीपिका खुलकर सामने आ गई हैं और वह अपने इंटरव्यू में 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर बात कर रही हैं. हाल में दीपिका ने एक इंटरव्यू दिया है जहां उनका कहना है कि हमने ज्यादा काम करने को नॉर्मल बना लिया है. 

दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर की बात

दीपिका पादुकोण ने Harper’s Bazaar ने हाल में इंटरव्यू में दिया है और 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर बात की है. जहां एक्ट्रेस ने शिफ्ट की बात पर कहा, हंड्रेड परसेंट. हर क्लिच सही है…जब मम्मी कहती हैं, तुम्हें सब समझ आएगा जब खुद बनोगी, तो बिल्कुल सच है. अब मेरी मां के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ गई है. तुम प्लान कर सकते हो कि वर्क और मदरहुड को कैसे नेविगेट करोगे, लेकिन असलियत बिल्कुल अलग है. 

ज्यादा काम को बना दिया है नॉर्मल-दीपिका

दीपिका ने साथ ही कहा, मुझे मजबूती से लगता है कि नई मां को काम पर लौटने के बाद सपोर्ट की जरूरत होती है. यह ऐसी चीज है, जिसपर मैं फोकस करना चाहती हूं. दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में यह भी कहा, हमने ज्यादा काम को नॉर्मल बना दिया है. हमारी गलती है कि हम कमिटमेंट की वजह से बर्नआउट हो जाते हैं. इंसानी शरीर और दिमाग के लिए दिन के 8 घंटे एकदम सही हैं.

Related Post

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने पहली बार देखी मस्जिद, पति ज़हीर इकबाल बोले-धर्म परिवर्तन के लिए नहीं लाया हूं…

अगर आप हेल्दी होते हैं, तब ही अपने काम का बेस्ट दे पाते हैं. बर्नआउट यानी थके हुए इंसान को सिस्टम में वापस लाना किसी की मदद नहीं कर सकता है. दीपिका ने अपनी बात खत्म करते हुए बताया, मेरे खुद के ऑफिस में 8 घंटे का दिन होता है, सोमवार से शुक्रवार. हमारे यहां मैटरनिटी और पैटरनिटी की पॉलिसी है. हमें बच्चों को काम पर लाना नॉर्मल कर देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड कपल राजकुमार राव-पत्रलेखा वेडिंग एनिवर्सरी पर पेरेंट्स बने, घर आई नन्ही परी

Prachi Tandon

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026