एक्स लवर्स रणबीर-दीपिका को साथ देख सोशल मीडिया पर लोगों का टूटा सब्र का बांध, बोले-आलिया रो देगी

एक्स लवर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने कई मज़ेदार कमेंट्स कर डाले.

Published by Kavita Rajput

Deepika Padukone Ranbir Kapoor Spotted Together: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  कुछ भी करें, उनका सुर्खियों में आना तय है. पिछले दिनों वो दो फिल्मों से निकाली गईं तो काफी हल्ला मचा. इससे पहले उनकी आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड भी काफी चर्चा में थी. अब दीपिका ने पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसा किया है जिससे एक बार फिर उनपर सबकी नजरें टिक गई हैं. 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दिखीं 
दीपिका को हाल ही में एक दिन एक नहीं बल्कि दो बार एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्पॉट किया गया. दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए और एक-दूसरे को हग भी किया. वहीं, रात को जब मुंबई एयरपोर्ट से एग्जिट करते हुए भी साथ-साथ स्पॉट हुए. दोनों साथ में वॉक करते हुए बाहर आए, एक-दूसरे की कार की तरफ इशारा किया और फिर गले लगकर ग्रीट करते हुए कार में बैठकर निकल गए. इस दौरान दीपिका ऑफ वाइट सूट में थीं तो रणबीर टी-शर्टम ब्राउन जैकेट और ब्लैक डेनिम में दिखाई दिए. दोनों ने ही चेहरे पर डार्क सनग्लासेस कैरी किए थे.

Related Post

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो 
एक्स लवर्स दीपिका और रणबीर को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के सब्र का बांध टूट पड़ा. दोनों को साथ देखकर यूजर्स ने मज़ेदार कमेंट्स कर डाले. एक यूजर ने लिखा, आलिया इसे देखने के बाद रो देगी. एक और यूजर ने लिखा, रणबीर दीपिका के साथ होते हैं तो और जवान लगते हैं. एक और यूजर ने लिखा-रणवीर विल बी लाइक पूरी जिंदगी जोकर बना रहा.एक अन्य यूजर ने लिखा, न्यूज में बने रहने का दोनों ने क्या घटिया पीआर स्टंट किया है. 

फैशन ब्रांड के लॉन्च इवेंट में गए थे दोनों 
दीपिका और रणबीर के साथ दिखने की वजह एक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड की लॉन्चिंग है. दोनों इसी सिलसिले में दिल्ली के एक मॉल में गए थे. बता दें कि 2008 के आसपास रणबीर और दीपिका एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने तकरीबन दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026