इस एक्ट्रेस के साथ शाहरुख़ खान ने दिया था पहला बोल्ड सीन, सेट पर हुआ था कुछ ऐसा

शाहरुख़ के करियर की एकमात्र फिल्म है जिसमें उन्होंने लवमेकिंग सीन दिया था. इस फिल्म का नाम माया मेमसाब है जिसमें दीपा साही उनकी हीरोइन थीं.

Published by Kavita Rajput

Shah Rukh Khan Lovemaking scene: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) को हाल ही में फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का वक्त गुजार चुके शाहरुख़ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अचीवमेंट्स हासिल किए हैं हालाँकि इसके लिए उन्होंने तगड़ी मेहनत भी की है. अपने करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख़ ने टीवी शो से लेकर हर तरह की छोटी-मोटी फिल्में की हैं. अपने फ़िल्मी करियर में शाहरुख़ ने हमेशा साफ-सुथरी और फॅमिली एंटरटेनिंग फिल्मों में काम करने को तवज्जो दी है लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें शाहरुख़ ने इंटीमेट सीन देकर खलबली मचा दी थी.

दीपा ने बताया कैसे शूट हुआ था सीन?

Related Post

जी हां, ये शाहरुख़ के करियर की एकमात्र फिल्म है जिसमें उन्होंने हीरोइन के साथ लवमेकिंग सीन दिया था. इस फिल्म का नाम माया मेमसाब (Maya Memsaabहै जिसमें दीपा साही (Deepa Sahiशाहरुख़ के अपोजिट बतौर हीरोइन कास्ट की गई थीं. एक इंटरव्यू में दीपा ने बताया था कि उन्होंने और शाहरुख़ ने वो लवमेकिंग सीन कैसे शूट किया था. दीपा ने बताया, शुरुआत में तो मैं खूब हंसी लेकिन फिर जो करना था वही करना था. मैं इस बात से परेशान थी कि रिलीज के वक्त कुछ लोगों ने उन्हें (शाहरुख़) को गलत समझा लेकिन बाद में मुझे राहत मिली कि 99.99 % लोगों को उनका इरादा समझ मेंगया. सेंसर को भी हमारे सीन्स में कुछ गड़बड़ नहीं लगी थी इसलिए इसे बिना कट्स के पास कर दिया था.

दीपा ने की शाहरुख़ की तारीफ 

दीपा अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उन्होंने शाहरुख़ की खूब तारीफ की और कहा, वो बहुत ही एनर्जेटिक और डेडीकेटेड एक्टर हैं और उनका सिनेमेटिक सेंस कमाल का है, उनसे ये बात सीखने लायक है. वो बहुत ही जेंटलमैन और केयरिंग किस्म के इंसान हैं और सेट पर सबके साथ बहुत ही अच्छे से पेश आते हैं. उनकी एनर्जी कमाल की है. साथ ही दिल से बिलकुल बच्चे हैं.वो सेट हमेशा कभी ये गेम खेलते थे तो कभी वो गेम खेलते थे. वो कंप्यूटर के भी दीवाने हैं, उन्हें तब भी कंप्यूटर पर गेम खेलना बेहद पसंद था.

यह भी पढ़ें: Suraiya Dev Anand Love story: देव आनंद ने आखिरी मुलाकात में क्यों मारा था सुरैया को थप्पड़? उम्रभर एक्टर को किस बात का रहा मलाल?

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026