Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. अगर आप ये फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसका रिव्यू यहां पढ़ लीजिए

By: Preeti Rajput | Published: April 10, 2026 12:54:02 PM IST



Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत एक प्रेमकथा’ सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म में  अदिवी सेश, मृणाल ठाकुर और अनुराग ठाकुर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसके तारीख आगे बढ़ा दी गई है. क्योंकि धुरंधर 2 शानदार कमाई कर रही थी, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसाल किया. 

अदिवि सेष-मृणाल ठाकुर

अदिवि सेष को साउथ का राजकुमार राव कहा जाता है. यानी कमाल के एक्टर. अक्षय कुमार ने एक बार राजकुमार राव से कहा भी था उन्हें अपना एक्टिंग स्कूल खोल लेना चाहिए. फिल्म में अदिवि सेष ने कमाल की एक्टिंग की है. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.  फिल्म फर्स्ट हाफ में ठीक-ठाक है. लेकिन सेकेंड हाफ आपका दिमाग घुमा देगा. 

फिल्म की कहानी 

इस फिल्म में एक लड़का और लड़की प्यार करते हैं. अदिवि सेष और मृणाल ठाकुर के प्यार में परिवार रुकावट बनता है. दोनों फिर अलग हो जाते हैं. लेकिन इसके बाद जो होता है, वह काफी रोमांचक और अलग है. कहानी के बारे में कुछ भी बताना स्पॉयलर होगा, इसलिए कहानी देखने के लिए आपको थिएटर जाना होगा. 

कमाल की एक्टिंग 

अदिवि सेष ने फिल्म में कमाल का किरदार निभाया है. उनके इमोशनल सीन्स आपकी आंखों से आंसू ले आएंगे. एक्शन सीन्स में आपको उनसे डर भी  लगने लगेगा. कॉमिक टाइमिंग से लेकर एक्शन सीन सब एकदम परफेक्ट है. वह हीरोपंति गजब तरीके से दिखाते हैं. मृणाल ठाकुर ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है. उनके पास ग्लैमर दिखाने के साथ साथ परफॉर्म करने  पूरा मौका था. अनुराग कश्पय के स्क्रीन पर आने पर तालियां बजानी तो बनती है. अनुराग अपने किरदार पर खरे उतरे हैं. उन्होंने फिल्म में चार-चांद लगाने का काम किया है. 

हुमायूं कबीर के पैरों तले खिसकी जमीन, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अब बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

राइटिंग, डायरेक्शन और म्यूजिक 

फिल्म की कहानी शनील देव और अदिवि सेष ने लिखी है. वहीं इसका निर्देशन शनील देवने किया है. फिल्म की कहानी और डायरेक्शन दोनों कमाल का है. Bheems ceciroleo का म्यूजिक भी कमाल का है. पवन सिंह का गाना फिल्म को और शानदार बनाता है. 

Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Advertisement