Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > ‘Dacoit’ box office collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ की दहाड़, 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का मिला ताज

‘Dacoit’ box office collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ की दहाड़, 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का मिला ताज

‘Dacoit’ box office collection: 'धुरंधर 2' की जबरदस्त कमाई के बीच अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन चुकी है.

By: Preeti Rajput | Published: April 13, 2026 11:06:17 AM IST



‘Dacoit’ box office collection day 3: सिनेमाघरों में इन समय ‘धुरंधर 2’ का तूफान देखने को मिल रहा है. फिल्म अब तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ के पार पहुंच गई है. इस समय कई फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. जिसने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. इस फिल्म को लेकर पहले भी काफी चर्चा हो रही थी. फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

Sacnilk की शेयर की गई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैत’ ने कुल 6.40 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म 4588 शो में चली, और फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 23.12 करोड़ रुपये हो गया. हिंदी भाषा की इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये है. हालांकि फिल्म अच्छा कर रही है, लेकिन शनिवार की कमाई, जो कुल 6.85 करोड़ रुपये थी, उससे 6.6% कम है.

इंटरनेशनल थिएटर में फिल्म की कमाई

फिल्म कई इंटरनेशनल थिएटर में भी रिलीज हुई है, और तीसरे दिन विदेशों में इसने लगभग 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब कुल ओवरसीज कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये है, जबकि दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 34.77 करोड़ रुपये है. 

हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • दिन 1 :  6.55 करोड़
  • दिन 2 :  6.85 करोड़
  • दिन 3:  6.40 करोड़
    कुल मिलाकर:  19.80 करोड़

Breaking News: भारतीय सिनेमा ने खोया अपना सबसे चमकदार सितारा, सुरों की ‘Asha Bhosle’ का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन!

‘डकैत’ की कहानी 

‘डकैत’ एक ऐसे आदमी की कहानी है जिस पर एक ऐसे जुर्म का इल्ज़ाम लगता है जो उसने कभी किया ही नहीं. जिसे वह सबसे ज़्यादा प्यार करता था, उसी से धोखा खाने के बाद, उसे उसे ढूंढने और अपना बदला लेने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगानी पड़ती है. फिल्म में अदिवी सेष लीड रोल में हैं, साथ ही मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी और कई दूसरे कलाकार भी हैं.

Drinking water: खड़े होकर पानी पीना बंद करें, वरना बढ़ सकती हैं ये बीमारियां, जानें इसके चौंकाने वाले नुकसान

Advertisement