Chiraiya Web Series: वेब सीरीज चिरैया में हनीमून पर पूजा ने क्यों उठाई थी ब्लेड, सिद्धार्थ शॉ ने किया खुलासा

Chiraiya Web Series: सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुई सीरीज चिरैया पर एक्टर सिद्धार्थ ने कुछ बाते कहीं हैं. उन्होंने चर्चित ब्लेड वाले सीन पर कुछ बाते बताई हैं. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Chiraiya Web Series: हाल ही में आई वेब सीरीज चिरैया का एक सीन ऐसा था जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे और हर महिला कांप गई थी. ये सीन पूजा औक अरुण के हनीमून का था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद दोनों कपल हनीमून पर मनाली जाते हैं और वहां पर कुछ ऐसा होता है जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा. चिरैया वेब सीरीज में अरुण का रोल सिद्धार्थ ने प्ले किया था, वहीं पूजा का रोल प्रसन्ना ने निभाया था. अरुण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पूजा को अपना प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटना पड़ा था. डायरेक्टर ने उन्हें समझाया था.

क्या समझाया था?

सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें जो ब्रीफ दिया गया था उसमें था- कि जब शादी हुई थी तो हमारे सामने भैइया भाभी का कमरा था, इसलिए जो अरुण के दिमाग में सुहागरात को लेकर जो चीजे थी वो नहीं हो पाती और घर पर भी काफी लोग है, नीचे फंक्शन भी चल रहा होता है तो फिर जब आप हनीमून पर जाते हैं तो वहां पर समय होता है अपनी फैंटेसी को पूरा करने का क्योंकि उस समय कोई भी पास में नहीं होता है. आप हनीमून पर हैं और यही सब करने भी आए हैं.

क्या घूम रहा था सिद्धार्थ के दिमाग में?

जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि ब्लेड वाले सीन को लेकर आपके दिमाग में क्या चल रहा था तो उन्होंने बताया कि अगर उस समय मैं सिद्धार्थ होता तो मैं वो सब न कर पाता लेकिन मैं अरुण था तो मेरे मन में सिर्फ सेक्स घूम रहा था, अगर पूजा बाथरूम से बाहर आती और उसको पीरियड्स होता तो भी अरुण वो सब करता क्योंकि उस पॉइंट पर मेरी सोच वही थी, मुझमें इतनी हवस थी.

Related Post

प्रसन्ना ने बताई आपबीती?

जब प्रसन्ना से पूछा गया कि उस वक्त आपके दिमाग में क्या था तो उन्होंने बताया कि मैं तब भी ब्लैंक थी और मैं अभी भी ब्लैंक हूं. मुझे काफी डर वाली फीलिंग थी जिसे मैं बता नहीं सकती.

चिरैया के बारे में

चिरैया एक 6 एपिसोड की वेबसीरिज है जिसमें महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने और रेप करने पर रौशनी डाली गई है. इसमें दिव्या दत्ता हैं जो कम पढ़ी लिखी है और उन्होंने कमलेश उर्फ जेठानी का रोल निभाया है. इस सीरिज में कमलेश को बेटा नहीं था और उन्होंने अरुण को अपने बच्चे की तरह पाला, फिर जब अरुण की शादी हो जाती है तो देवरानी के साथ हुए अन्याय को लेकर वो उसे न्याय दिलाना चाहती है. 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Majid Khademi Death: मजीद खादमी कौन थे? ईरान के सुरक्षा ढांचे के स्तंभ और मास्टरमाइंड, जानिए पूरी प्रोफाइल

Majid Khademi Death: तेहरान में हुए हवाई हमलों के बीच आईआरजीसी  के खुफिया प्रमुख माजिद…

April 6, 2026

इस हीरोइन ने 3 साल में ही बना लिया था नाम, श्रीदेवी-माधुरी को कर दिया था पीछे, दी थी 13 हिट फिल्में

Guess The Actress: भारतीय सिनेमा का ऐसी एक्ट्रेस जिनका सफर काफी शानदार था, उन्होंने कम…

April 6, 2026

NCERT syllabus: क्या बदल जाएगा आपका सिलेबस? एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए ये निर्देश

NCERT syllabus Supreme Court comment: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा को सभी कक्षाओं तक…

April 6, 2026