1 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी पहली फिल्म, बॉलीवुड में फ्लॉप होने पर बोले चिराग पासवान, कही ये बात

पॉलिटिक्स में पैर जमाने से पहले चिराग ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी और 2011 में फिल्म 'मिले न मिले हम' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.

Published by Kavita Rajput

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 19 सीट्स पर जीत हासिल करने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों काफी खुश हैं. पॉलिटिक्स में पैर जमाने से पहले चिराग ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी और 2011 में फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसमें उनके अपोजिट कंगना रनोट थीं. फिल्म बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ का कलेक्शन तक नहीं कर पाई थी.

एक्टिंग मेरे लिए डिजास्टर थी: चिराग

अब एक इंटरव्यू में चिराग ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात की है. उन्होंने कहा, मेरे परिवार से कभी कोई बॉलीवुड नहीं गया. फिल्मी अंदाज में कहूं तो मेरी सात पुश्तों का फिल्म से कोई नाता नहीं रहा. मैं ऐसी पहली जनरेशन हूं जिसने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन मुझे बहुत ही जल्दी एहसास हो गया कि ये एक डिजास्टर है. दुनिया के पहले मैं खुद ये बात समझ गया था कि मैं डिजास्टर था. मुझे ये मालूम हो गया था कि मैं इसके लिए नहीं बना हूं.

Related Post

चिराग ने आगे कहा, मैंने अपने पिता को स्टेज पर खड़े होकर स्पीच देते हुए देखा था और वह अपने मन से कई बातें बोलते थे. यहां फिल्मों में लिखे हुए डायलॉग्स दिए जाते हैं, वो भी दो लाइन के…मैं दो लाइन की जगह मन से ही दो पेज बोल देता था और फिल्म मेकर्स कहते थे कि तुम्हें इतना बोलने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता था कि मैं डायलॉग्स इम्प्रोवाइज कर सकता हूं लेकिन बाद में लगा कि ये नहीं हो सकता. मैं याद करके डायलॉग नहीं बोल सकता, वो भी चेहरे पर इतना मेकअप लगाकर.

कंगना के बारे में कही ये बात

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के दौरान एक ही चीज अच्छी हुई कि मैं और कंगना अच्छे दोस्त बन गए. ये अच्छी चीज समय के साथ और आगे बढ़ी. मैं कंगना से पार्लियामेंट में मिलने के लिए बेताब हूं क्योंकि पिछले तीन सालों से मैं अपनी लाइफ में इतना बिजी हूं कि मेरा उनसे कनेक्शन टूट गया है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026