कौन हैं सचिन सांघवी? जो बन गए ‘भेड़िया’

प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर (Famous Music Composer) सचिन सांघवी (Sachin Sanghvi) पर 29 साल की महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न (Sexual Harrassment) के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें तुरंत जमानत (Bail) मिल गई है. उनके वकील ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद (False Statement) बताया है, जबकि सचिन सांघवी ने व्यक्तिगत रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Music Composer Sachin Sanghvi: बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी को आखिर कौन नहीं जानता होगा. उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार गाने दिए हैं. लेकिन, हाल ही में सचिन सांघवी मुश्किलों में पड़ गए हैं. उनके ऊपर 29 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में सचिन सांघवी को इस केस में जमानत भी दे दी गई है. 

सचिन सांघवी के वकील का पक्ष

सचिन सांघवी के वकील आदित्य मिथे ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने एक बयान में कहा कि “मेरे क्लाइंट के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनको फंसाने की कोशिश की जा रही है.

वकील का बयान और कानूनी लड़ाई

उनके वकील आदित्य मिथे ने आगे बयान देते हुए कहा कि केस में कोई मैरिट नहीं है, और पुलिस द्वारा सचिन की गिरफ्तारी गैरकानूनी थी, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत जमानत दे दी गई है. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वे महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सख्ती से जवाव देंगे.  फिलहाल, इस विवाद पर अभी तक सचिन सांघवी की तरफ से किसी तरह का कोई भी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके वकील ने आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है.

Related Post

सचिन-जिगर का कैसे मिला नाम?

सचिन सांघवी म्यूजिकल जोड़ी सचिन-जिगर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. इस जोड़ी ने ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों के लिए बेहतरीन म्यूजिक कंपोज किया है. वे हिंदी और गुजराती दोनों भाषाओं में गानों को कंपोजिशन करते हैं. दोनों ने एआर रहमान और प्रीतम जैसे बड़े कंपोजर्स के साथ भी बॉलीवुड में काम किया है और साल 2009 में बतौर कंपोजर के साथ काम करना शुरू किया था.

आइए जानते हैं सचिन सांघवी की नेटवर्थ

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन सांघवी की अनुमानित कुल संपत्ति यानी (Net Worth) लगभग $972.1K (972.1 हजार अमेरिकी डॉलर) से लेकर $5 मिलियन (5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के बीच बताई गई है. क्योंकि, सचिन सांघवी संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर का हिस्सा हैं, इसलिए उनकी व्यक्तिगत संपत्ति के आंकड़े आधिकारिक तौर पर फिलहाल किसी भी रूप में सार्वजनिक नहीं हैं और ये अनुमानित आंकड़े समय के साथ बदलते रहते हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026