‘200 नहीं सिर्फ 2…’, जॉली एलएलबी 3 की इस एक्ट्रेस को मिली थी शाहरुख खान से सलाह, ब्लॉकबस्टर देकर भी फूस रहा करियर

हिंदी सिनेमा में आज के दौर में ऐसे तमाम लोग है जो करियर को लेकर शानदार एडवाइस देते हैं. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने भी खुलासा किया है कि उनको एक बड़े दिग्गज स्टार ने फिल्मों को लेकर एक सलाह दी है.

Published by sanskritij jaipuria

हिंदी सिनेमा की दुनिया में बहुत से कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें पुराने सितारों से सीखने का अवसर मिलता है. इनमें से कुछ दिग्गज सितारे नए कलाकारों को करियर बनाने के अहम सुझाव भी देते हैं. ऐसी ही एक कहानी है एक्ट्रेस अमृता राव की, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से एक खास जगह बनाई है. साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से डेब्यू करने वाली अमृता ने शाहरुख खान और सुष्मिता सेन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और उनसे जीवनभर सीख हासिल की.

अमृता राव हाल ही में रणवीर अल्लाहबदिया के पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ में अपनी फिल्मों और करियर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह शाहरुख खान ने उन्हें फिल्में चुनने का एक मंत्र दिया, जिसे उन्होंने आज तक अपनाया है. ‘मैं हूं ना’ की शूटिंग के दौरान जब शाहरुख खान दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, तब भी उन्होंने अमृता की मां से मिलने का समय निकाला और अमृता की तारीफ की. शाहरुख ने कहा था, “200 फिल्में आएंगी, लेकिन हमें सिर्फ दो फिल्में करनी हैं, जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करें.” ये सलाह अमृता के लिए फिल्में चुनने का एक मापदंड बन गई और इसी कारण वे अपने रोल्स के प्रति बहुत सेलेक्टिव रहीं.

सेट पर शाहरुख का खास अंदाज

अमृता ने ये भी बताया कि शाहरुख खान सेट पर हमेशा सभी का ख्याल रखते थे, खासकर नए कलाकारों की नर्वसनेस को दूर करने में. उनका मानना था कि हर काम का पहला प्रयास सबसे बेहतरीन होना चाहिए, इसलिए वे हमेशा कहते थे कि दूसरे टेक की जरूरत ही न पड़े. इस तरह का फोकस सेट के माहौल को सकारात्मक बनाता था और नए कलाकारों के कांफिडेंस को बढ़ाता था.

Related Post

अमृता और शाहरुख की फिल्मी दुनिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ दी हैं, जिनमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया. उन्हें ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया. फिलहाल वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं. वहीं, अमृता राव ने हाल ही में ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ काम किया. हालांकि, शाहरुख और शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद भी अमृता का करियर उतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ पाया.

अमृता राव की कहानी हमें सिखाती है कि सही सलाह और समझदारी से फिल्में चुनना कितना अहम होता है. शाहरुख खान की दी हुई सीख ने उन्हें बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई, जो आज भी उनके फैसलों की नींव बनी हुई है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026