बॉलीवुड के मिस्टर रियलएस्टेट, Pankaj Tripathi बने 10.85 करोड़ की संपत्ति के मालिक खरीदा मुंबई में अपना आशियाना

Published by Ananya verma

Bollywood Actor Pankaj Tripathi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)ने हाल ही में मुंबई में दो नए अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन दोनों संपत्तियों की कुल कीमत करीब 10.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रजिस्ट्री के दस्तावेजों के अनुसार, यह पूँजी उन्होंने अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी के साथ मिलकर किया है।

सबसे बड़ा अपार्टमेंट, जिसकी कीमत 9.98 करोड़ रुपये है, अंधेरी वेस्ट के सीब्लिस बिल्डिंग में खरीदा गया है। यह अपार्टमेंट पंकज त्रिपाठी और उनकी बेटी आशी ने मिलित रूप से खरीदा है। दस्तावेज़ों के अनुसार, इस घर में 188.22 वर्ग मीटर (लगभग 2026 वर्ग फुट) का कारपेट एरिया और 32.14 वर्ग मीटर (लगभग 346 वर्ग फुट) की बालकनी है। इसके साथ ही इस डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।

इसके अलावा, उनकी पत्नी मृदुला और बेटी आशी ने एक और अपार्टमेंट खरीदा है, जो कंधीवली वेस्ट के आशापुरा हेरिटेज में स्थित है। इस घर की कीमत 87 लाख रुपये है और इसमें 39.48 वर्ग मीटर (लगभग 425 वर्ग फुट) का कारपेट एरिया है।

Related Post

यह पहली बार नहीं है जब पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में संपत्ति खरीदी हो। साल 2019 में उन्होंने मुंबई के माध आइलैंड में अपना सी-फेसिंग घर लिया था। यह घर एक पुराना गांव जैसे अंदाज में बना है। यहां हरा-भरा बड़ा बगीचा है, जिसमें आम और कटहल के पेड़ लगे हुए हैं। पंकज  त्रिपाठी अक्सर यहां पक्षियों को देखते हैं या अपनी बेटी के साथ फुटबॉल खेलते हैं। घर में एक मिट्टी का चूल्हा भी है, जिस पर परिवार कभी-कभी खाना बनाता है। इस घर का नाम पंकज ने ‘रूप कथा’ रखा है, जिसका अर्थ होता है “परी कथा“। उनके पड़ोसी टीवी के जाने-माने कलाकार अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने पिछले एक साल से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने कहा कि वे इस समय अपने शारीरिक स्वास्थ्य और मन पर ध्यान दे रहे हैं। उनके अनुसार, वे हर दिन लगभग 2.5 से 3 घंटे जिम में बिताते हैं और हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करते हैं। इसी वजह से वे अब पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।

पंकज ने यह भी बताया किया कि इस दौरान उन्हें अपने गांव लौटने और विदेश यात्रा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह एक्सपीरीयंस उनके लिए बेहद सुकूनभरा रहा और उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिला

एक्टर को आखिरी बार अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ में देखा गया था। फिलहाल वे चर्चित वेब सीरीज़ मिर्जापुरि पर्दे पर उतरने वालीमिर्जापुर: द फिल्म’ पर, जिसकि वह शूटिंग कर रहे हैं।

Ananya verma

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026