Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Badshah Apologises Over Tateeree Song: माफी की गुहार लगा रहे बादशाह, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस; जानें क्यों बढ़ रहा विवाद?

Badshah Apologises Over Tateeree Song: माफी की गुहार लगा रहे बादशाह, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस; जानें क्यों बढ़ रहा विवाद?

Badshah Apologises Over Tateeree Song: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को उनके गाने टटीरी के संबंध में तलब किया है. जिसमें महिलाओं और नाबालिगों पर आपत्तिजनक बोल होने का आरोप है.

By: Preeti Rajput | Published: March 7, 2026 5:57:47 PM IST



Badshah Apologises Over Tateeree Song: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. हरियाणा पुलिस ने सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह के खिलाफ रिलीज हुए उनके नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर  FIR दर्ज की है. यह FIR पंचकूला के एक रहने वाले  की शिकायत के तहत दर्ज की गई है. जिसमें बादशाह नए रिलीज़ हुए म्यूज़िक वीडियो में आपत्तिजनक लिरिक्स और विज़ुअल्स के इस्तेमाल  का आरोप लगाया गया है.  पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से म्यूजिक वीडियो को हटाने का नोटिस भी जारी कर दिया है. साथ ही बादशाह को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की भी प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है.

बादशाह ने मांगी माफी 

रैपर के इस गाने और वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांगते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो में माफी मांगते हुए कहा कि-टटीरी के लिरिक्स की वजह से जो मैसेज गया है. खासतौर पर कई लोगों को और हरियाणा के लोगों को उनके सेंटीमेंट को ठेस पहुंची है.



रैपर बादशाह ने कहा कि मैं ख़ुद हरियाणा से हूं  मैं बहुत ही प्राउड हरियाणवी हूं. मेरा कोई ऐसा इरादा उद्देश्य नहीं था मैं किसी बच्चे महिला के बारे में ऐसी बेहुदी बात करूं.  रैपर ने आगे कहा कि – यह लिरिक्स किसी बच्चे या फिर औरत के लिए नहीं था, ना मैं कभी ऐसा करूंगा, अगर किसी को भी उस लिरिक्स से ठेस पहुंची है तो मैं माफ़ी मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर, मुझे माफ करोगे.

कब रिलीज हुआ था गाना?

टेटीरी एक हरियाणवी हिप-हॉप सिंगल है, जो 1 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था. जिसे रैपर-सिंगर बादशाह ने सिंगर सिमरन जगलान के साथ गाया था. गाने के बोल बादशाह ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक हितेन ने बनाया था, जिन्होंने इसका प्रोडक्शन भी संभाला था. इस ट्रैक में आज के रैप एलिमेंट्स को रीजनल असर के साथ मिलाया गया है, और इसका ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो माही संधू और जोबन संधू ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement