संन्यास लेने के बाद अरिजीत ने फिर गाया गाना, आमिर खान की थी फरमाइश; क्या फिर बॉलीवुड में लौटने की तैयारी कर रहे सिंगर?

Arijit Singh Song Ek Din Out: अरिजीत सिंह ने एक महीने पहले ऐलान किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं. 23 फरवरी को उन्होंने अपना आखिरी प्लेबैक सिंगिंग का गाना 'एक दिन' रिलीज कर दिया गया है.

Published by Preeti Rajput

Arijit Singh Song Ek Din Out: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने एक महीने पहले ऐलान किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं, वह आगे कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेने वाले हैं. लेकिन उन्हें म्यूजिक से प्यार है, इसलिए वह इसे पूरी तरह से नहीं छोड़ रहे हैं. अरिजीत के इस फैसले से पुरी बॉलीवुड और उनके फैंस हैरान रह गए थे. सिंगर की रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद खुद आमिर खान भी उनके घर पहुंच गए थे. 

अरिजीत से मिलने गए थे आमिर

आमिर खान का इस तरह से अरिजीत के घर जाना लोगों को काफी हैरान कर देने वाला लग रहा था. लोगों को लगने लगा कि वह रिटायमेंट वापस लेने के लिए सिंगर को मनाने के लिए गए हैं. क्योंकि आमिर अरिजीत के साथ उनके घर मुर्शिदाबाद में काफी वक्त तक ठहरे थे. इसलिए लोगों ने इस तरह के कायस लगाने शुरु कर दिए थे. लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है. आमिर खान दरअसल अरिजीत के पास अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म एक दिन का टाइटल ट्रैक गाने के लिए गए थे. 

23 फरवरी को रिलीज हुआ गाना

यूट्यूब पर आज सोमवार, 23 फरवरी को एक दिन रिलीज कर दिया गया है. यह गाना आप अभी जाकर सुन सकते हैं. वीडियो की शुरुआत में आमिर, सिंगर से उनके रिटारमेंट का कारण पूछते हैं. वह पूछते हैं कि क्या अब वह बॉलीवुज के लिए कभी गाना नहीं गाएंगे? इस सवाल के जवाब में सिंगर कहते हैं कि नहीं, लेकिन आमिर जब कहते है कि क्या आपने गाना बंद कर दिया, तो उन सभी का नुकसान हो जाएगा. इस बार वह सभी हंस पड़ते हैं. 

कौन हैं कबीर बहिया? UK में रहते हैं कृति सेनन के रुमर्ड बॉयफ्रेंड, MS धोनी से है खास रिश्ता

Related Post

रिटायरमेंट के बाद पहला गाना

वीडियो में आमिर, अपनी टीम और म्यूजिक डायरेक्टर के साथ अरिजीत के घर पहुंचते हैं, जहां वह परिवार से मिलते हैं. वह उनके घर पर बने स्टूडियों में गाना रिकॉर्ड करते हैं. इस दौरान आमिर अरिजीत के घर का खाना भी खाते हैं और साथ ही चेस भी खेलते हैं. आमिर और अरिजीत को गलियों में भी घूमते हुए देखा गया. फैंस को अरिजीत का यह गाना उनके हर गाने की तरह पसंद आय़ा. 

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत को गाते हुए सुनना फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट साबित हुआ. आमिर ने सिंगर से रिक्वेस्ट की कि वह प्लेबैक सिंगिग में वापस आ जाएं. हालांकि अरिजीत यह फैसला बदलेंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा.  आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं.

Alia Bhatt BAFTA 2026: कौन है आलिया भट्ट की इंस्पिरेशन, BAFTA 2026 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा, वायरल हुआ बयान: Video

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

हुमायूं कबीर के पैरों तले खिसकी जमीन, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अब बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

Bengal Vidhansabha Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

April 10, 2026

Aaj Ka Mausam: 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें यहां

Aaj Ka Mausam 10 April 2026: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली…

April 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक 10 अप्रैल 2026 का आज का राशिफल पढ़ें.…

April 10, 2026

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026