सालों से ठंडे बस्ते में पड़ी Chakda Xpress होगी रिलीज! क्या 7 साल बाद कमबैक कर रहीं Anushka Sharma?

Chakda Xpress Release: महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस सालों से ठंडे बस्ते में पड़ी है. लेकिन, वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेकर्स जल्द से जल्द चकदा एक्सप्रेस को रिलीज करना चाहते हैं.

Published by Prachi Tandon

Anushka Sharma Chakda Xpress Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लगभग 7 सालों से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं. वह आखइरी बार शाहरुख खान के साथ साल 2018 में जीरो फिल्म में दिखाई दी थीं. जीरो फिल्म के बाद अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देने वाली थीं. इस फिल्म की उन्होंने शूटिंग भी साल 2022 में पूरी कर रही थी. लेकिन, यह फिल्म कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाई. हालांकि, अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि चकदा एक्सप्रेस के मेकर्स अब जल्द से जल्द फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं और ऑडियंस को क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी दिखाना चाहते हैं. 

क्या 7 साल बाद कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद चकदा एक्सप्रेस के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के टॉप एग्जीक्यूटिव्स को अपनी फिल्म रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स का दावा है कि हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एग्जीक्यूटिव्स को लिखा है कि क्या वह इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं. झूलन दी जैसी दिग्गज हस्ती पर बनी बायोपिक दर्शकों तक पहुंचने की हकदार है. 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म सालों से इसलिए अटकी हुई है क्योंकि नेटफ्लिक्स के प्रमुखों को फिल्म का रिजल्ट पसंद नहीं आया है. सोर्स का यह भी कहना है कि प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया था जिसकी वजह से परेशानी बढ़ गई.  

ये भी पढ़ें: कौन हैं वो एस्ट्रोलॉजर? जिसने की थी विक्की-कैटरीना के लिए बेटी होने की भविष्यवाणी, हुआ बेटा

Related Post

क्या रिलीज हो पाएगी चकदा एक्सप्रेस?

चकदा एक्सप्रेस के राइट्स फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं. वहीं, रिपोर्ट की मानें तो सोर्स का कहना है कि हालिया जीत ने बायोपिक पर फिर से लोगों का फोकस ला दिया है. ऐसे में नेटफ्लिक्स की टीम में भी इंटरनल डिस्कशन शुरू हो गए हैं और चकदा एक्सप्रेस की रिलीज पर इस महीने के आखिरी में फैसला लिया जा सकता है. इस फैसले में यह तय किया जा सकता है कि जो भी एकस्ट्रा काम फिल्म में किया जाना है उसे करने के बाद चकदा एक्सप्रेस को रिलीज किया जा सकता है या नहीं. 

बता दें, अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड एक बायोपिक फिल्म है. वहीं, अगर सब सही रहता है तो फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: आंखों पर चश्मा, हाथ में सिगार… Arjun Rampal झक्कास लुक आउट; Ranveer Singh ने ट्रेलर रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026