रमजान की पाक घड़ी में दुआओं का सहारा, 76 साल की एक्ट्रेस को सता रही सलीम खान की चिंता; बोलीं – ‘अस्पताल जाना चाहती हूं’

Salim Khan Health: लेखक सलीम खान इन दिनों खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में उनके लिए 76 साल की एक एक्ट्रेस काफी चिंता में हैं, साथ ही वह उनसे मिलने अस्पताल भी जाना चाहती हैं.

Published by Preeti Rajput

Salim Khan Health: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों अपनी खराब तबीयत के चलते अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस बीच रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है. हर तरफ इबादत, सब्र और नेकी का माहौल देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड सितारे भी इस पाक महीने में रोजा रखकर खुद को अल्लाह के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी 76 साल की उम्र में भी पूरे भाव के साथ रोजे रख रही हैं. हाल ही में उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर में रमजान का खास महत्व है. परिवार के ज्यादातर लोग रमजान में रोजा रखते हैं. 

फरीदा जलाल रख रहीं रोजा

फरीदा जलाल ने बताया कि- यह महीने केवल भूखे रहने का नहीं है. बल्कि रोजे रखने का मतलब है कि खुद पर काबू रखना और इंसानियत को समझना. उनके मुताबिक, रमजान हमें सिखाता है कि गुस्से पर किस तरह से कंट्रोल करें. दूसरों से प्यार करें और जरूरतमंदों की मदद किस तरह से करें. हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण रोजा रखने उनके लिए आसान नहीं है. कई बार तबीयत भी साथ नहीं देती हैं. डॉक्टर भी उन्हें रोजा न रखने की सालह देते हैं. लेकिन इसके बावजूद वह जितना होता है, रोजे रखने की कोशिश करती हैं. उनका कहना है कि इबादत में केवल सच्ची नीयत मायने रखती है.

सलीम खान की सता रही चिंता

 बातचीत के दौरान उन्होंने सलीम खान का भी जिक्र किया. जिनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है. उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. यह सुन फरीदा जलाल काफी चिंतित दिखीं. उन्होंने कहा कि- उन्हें सलीम खान की सेहत की चिंता हो रही हैं. रमजान के महीने में उनके लिए भी दुआ कर रही हूं. फरीदा ने कहा कि वह जल्द उनसे मिलने अस्पताल जाना चाहती हैं. 

Related Post

होली से पहले शिल्पा शेट्टी को मिला गिफ्ट, पति को बिटकॉइन केस में मिली बेल, जानें क्या है पूरा मामला?

सलीम खान से पुराना नाता

फरीदा जलाल और सलीम खान का नाता काफी पुराना है. उन्होंने याद किया कि वह सलीम और जावेद की लिखी फिल्म मजबूर में उन्हें काम करने का मौका मिला था. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला. उन्होंने याद करते हुए कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद शानदार थी और उनका किरदार भी काफी शानदार था. 

नफरत करने वाले नफरत ही करेंगे…’लव जिहाद’ ट्रोलिंग पर एक्टर इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने तोड़ी चुप्पी; ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम: कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. सिंगर ने आज…

April 12, 2026

Asha Bhosle Passed Away: ‘सुरों की रानी’ आशा भोसले का हुआ निधन, कल होगा अंतिम संस्कार; फैंस की आंखें नम

Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. कल शनिवार,…

April 12, 2026