Categories: Bigg boss

ये हैं Bigg Boss के सबसे बदतमीज कंटेस्टेंट्स, नियमों की उड़ा दी थी धज्जियां; Salman Khan ने एक झटके में दिखाई औकात!

Badtameez Contestants In Bigg Boss History: बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स आए, जिन्होंने शो के दौरान सलमान खान की नाक में दम कर दिया था. जिसके बाद सलमान ने एक ही बार में इन्हें इनकी सही जगह दिखा दी.

Published by Preeti Rajput

Badtameez Contestants In Bigg Boss History: सलमान खान का सबसे पॉपूलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस लगातार सुर्खियों में रहता है. शो के 19 सीजन पूरे हो चुके हैं. हर सीजन में कोई विनर बनता है, किसी का सफर अधूरा रह जाता है. इस शो को काफी सालों से सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं. 

सलमान खान हैं बिग बॉस की जान

सलमान खान के बिना अब बिग बॉस अधूरा रहता है. शो के पॉपूलर होने के पीछे का सबसे अहम  कारण खुद सलमान खान है. उनके सामने हर किसी का खड़ा हो पाना लगभग मुश्किल है. हर कोई उनकी बहुत इज्जत करता है. शो में सलमान खान हर वीकेंड एक नई जान और खुशियां लेकर आते हैं. वीकेंड के वार का इंतजार घरवालों से लेकर दर्शकों तक को रहता है. लेकिन कई बार शो के कंटेस्टेंट नियमों का पालन नहीं करते और कई तो सलमान खान से भी बदतमीजी कर देते हैं. बीते सालों में ऐसा कर बार हो चुका है. लेकिन सलमान खान हर बार अपने अंदाज से उन्हें उनकी सही जगह दिखा देते हैं.वहीं बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं, जिन्होंने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थीं. 

बिग बॉस के सबसे बदतमीज कंटेस्टेंट

  • पुनीत सुपरस्टार : पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री मारी थी. लेकिन उन्हें शो के पहले दिन ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. क्योंकि उन्होंने पहले दिन ही बदतमीजी की जिससे हर कोई परेशान हो गया.
  • बेबिका धुर्वे : ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में  बेबिका नजर आई थीं. इस शो में वह कई बार सलमान खान से भी भिड़ गई थीं, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई थी.
  • प्रियंका जग्गा: यह बिग बॉस 10 में नजर आई थीं. इस शो में प्रियंका की गंदी जुबान के चलते सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था.
  • डॉली बिंद्रा: एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा बिग बॉस 4 में नजर आई थीं. इस शो में डॉली ने सलमान खान पर भी बरस पड़ी, जिसके कारण भाईजान उनपर भड़क गए थे.
  • जुबैर खान: बिग बाज 11 में जुबैर खान शामिल हुए थे. शो में उनकी बदतमीजी देख सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा था.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026