कौन हैं बिग बॉस की वो मशहूर कंटेस्टेंट? जिन्हें सर्जरी के बाद झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस-16 में प्रतिभागी रहीं प्रियंका चाहर चौधरी की सर्जरी के बाद जमकर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने इसका खुलासा किया है.

Published by Sohail Rahman

Priyanka Chahar Choudhary News: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) एक ऐसा शो है जहां कंटस्टेंट्स को लिमिटेड रिसोर्स में गुजारा करना पड़ता है. घर वालों को कभी-कभी ठीक से राशन भी नहीं मिलता, जिसकी वजह से उनका वजन भी कम हो जाता है. बिग बॉस के खत्म होने के बाद कई प्रतिभागियों का वजन काफी कम हो गया था. इनमें ‘उदारियां’’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी शामिल हैं, जिन्हें अपने कम होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रियंका आजकल एकता कपूर के शो ‘नागिन’ सीजन 7 में नजर आ रही हैं. वह काफी समय बाद कैमरे के सामने आई हैं.

बिग बॉस 16 के बाद प्रियंका का पहला शो कौन सा है? (What is Priyanka’s first show after Bigg Boss 16?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘बिग बॉस’ सीजन 16 के बाद प्रियंका का यह पहला शो है. प्रियंका ने News18 को बताया कि सलमान खान के शो के बाद उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उनका वज़न काफी कम हो गया था. इसके बाद जब उनकी सर्जरी हुई तो उन्हें बहुत कम भूख लगने लगी, जिसकी वजह से वह और भी पतली हो गईं. इस बारे में प्रियंका जानकारी देते हुए बतातीं हैं कि इस दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा.

Related Post

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. बिग बॉस में मैं बहुत पतली हो गई थी. और पिछले साल मेरा एक ऑपरेशन हुआ था. उसके बाद मैं पूरे साल दवाइयों पर थी. उन दवाइयों ने मेरी भूख पूरी तरह से खत्म कर दी थी, जिसकी वजह से मेरा वज़न कम होता रहा.

Rajesh Khanna Birthday Special: डिम्पल कपाड़िया या अंजू नहीं, ये महिला थी राजेश खन्ना का पहला प्यार: रोते हुए शुरू हुई थी पहली प्रेम कहानी!

लोग मुझसे कहते रहते थे कुछ खा लो: प्रियंका (People kept telling me to eat something: Priyanka)

प्रियंका आगे जानकारी देते हुए बताती हैं कि उस समय जब मेरा वजन कम हो रहा था, लोग मुझसे कहते रहते थे कि कुछ खा लो. और मैं मन ही मन सोचती थी. अरे तुम्हें पता भी है कि मैं किस दौर से गुज़र रही हूं? इसीलिए मैं हमेशा कहती हूं, कभी भी किसी के लुक्स या वज़न पर कमेंट न करें. अगर आप उनकी तारीफ नहीं कर सकते, तो बस चुप रहें, कुछ भी न कहें.

यह ध्यान देने वाली बात है कि ‘बिग बॉस 16’ के बाद और ‘नागिन 7’ से पहले प्रियंका ने ‘दस जून की रात’ नाम की एक मिनी-सीरीज में काम किया था, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था. इसमें वह तुषार कपूर के साथ नजर आई थीं. हालांकि, यह सीरीज ज़्यादा पॉपुलर नहीं हुई. अब प्रियंका ‘नागिन’ जैसे हिट शो से जुड़ गई हैं. देखते हैं कि वह इसमें चमक पाएंगी या नहीं.

इस एक्टर ने बताया रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का सच! खोल दिया बॉलीवुड का ‘कच्चा चिट्ठा’; बताया कैसे होता है कास्टिंग का ‘खेल’?

Sohail Rahman

Recent Posts

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026