Categories: Bigg boss

Bigg Boss 19 : दुबई पहुंची बिग बॉस 19 की पॉजिटिव गैंग, लग्जरी वेकेशन पर पार्टी, मस्ती और सेल्फी का तूफान! मस्ती भरी छुट्टियां शुरू

Bigg Boss 19 ‘Positive Gang’ Jets Off to Dubai : बिग बॉस 19 का जश्न अभी तक खत्म नहीं हुआ है. हाल ही में अशनूर कौर विनर गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अवेज दरबार और मालती चाहर के साथ दुबई में स्पॉन्सर द्वारा होस्ट की गई सक्सेस पार्टी के लिए रवाना हो चुकी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 ‘Positive Gang’ Jets Off to Dubai : बिग बॉस 19 को खत्म हुए एक महीना से ज्यादा हो चुका है. इस सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथ लगी थी. सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन इसका जश्न अभी तक चालू है. मुंबई में एक शानदार सक्सेस पार्टी के बाद, अब बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट स्पॉन्सर द्वारा होस्ट की गई एक और शानदार पार्टी के लिए दुबई जा रहे हैं. इस सीजन के बाद कंटेस्टेंट के बीच बॉन्डिंग और मस्ती साफ तौर पर जारी है. बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी घरवालों का आपस में मिलना जारी है

दुबई रवाना हुई बिग बॉस 19 की पॉजिटिव गैंग

अशनूर कौर ने मंगलवार सुबह अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर एयरपोर्ट से एक सेल्फी शेयर की. जिसे देख फैंस काफी खुश हो गए. इस तस्वीर में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अवेज़ दरबार और मालती चाहर भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा तस्वीर में गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला, अशनूर की मां अवनीत कौर और प्रणित के भाई प्रयाग मोरे भी नजर आ रहे हैं. 

अशनूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अशनूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हमारी पॉजिटिव गैंग का आधा हिस्सा. हम सभी नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं.इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. शो के खत्म होने के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

एयरपोर्ट पर मस्ती भरा माहौल

अशनूर ने अपने फॉलोअर्स को अपने ट्रैवल रुटीन की एक झलक पेश की है. अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अशनूर प्रणित मोरे के साथ फुट मसाज का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं. एक और पोस्ट में वह बिज़नेस क्लास में आराम करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जल्द ही मिलते हैं, दुबईवह इस ट्रिप के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं.

अशनूर ने बताई अपनी बिग बॉस जर्नी

हाल ही में फरीदोन शहरयार के साथ एक इंटरव्यू में अशनूर ने बिग बॉस 19 के अपने अनुभव को शेयर किया. उनके अनुसार, उन्होंने स्टैंड लिए और मुद्दों के लिए लड़ाई लड़ी, जो मायने रखती थी. लेकिन वह सीन फाइनल एपिसोड में नहीं दिखाए गए हैं.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026