Bigg Boss ex-contestants sudden demise : सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही बड़े पर्दे पर वापस आ रहा है। ‘बिग बॉस’ ने कई सितारों को नई पहचान दी है। लेकिन बिग बॉस के कई ऐसे सितारे भी रहे, जो अब इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। हाल ही में कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया था। लोग अभी तक एक्ट्रेस के निधन के शोक से उभर नहीं पा रहे हैं। शेफाली से पहले भी पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिनके अचानक निधन ने फैंस को सदमें में डाल दिया था।
शेफाली जरीवाला का निधन- हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली की दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनके पति और करीबियों ने उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शेफाली ने केवल 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सिद्धार्थ शुक्ला- ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की साल 2021 में 40 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस रियलिटी शो से लोगों के दिल में एक अलग पहचान बना ली थी। लेकिन उनके निधन ने इंडस्ट्री को गहरे शौक में डाल दिया।
प्रत्युषा बनर्जी- बालिका वधु फेम प्रत्युषा बनर्जी ने बिग बॉस 7 में भाग लिया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने केवल 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री दहल गई थी। बालिका वधु में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था।
स्वामी ओमसोनाली फोगाट- भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में भाग लिया था। जिसके बाद साल 2014 में 42 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनके अचानक निधन से हर कोई सदमें में था।
इन सितारों की कमी हमेशा खलेगी। सभी ने अपने करियर के दौरान लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। ऐसे में उनका अचानक से चले जाना किसी सदमें से कम नहीं है।