Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: ‘वीकेंड का वार’ पर फूट-फूट कर रोने लगी भोजपूरी हसीना, इस कंटेस्टेंट पर गुस्से से लाल हुई Neelam Giri

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के पॉपूलर शो Bigg Boss 19 के पहले वीकेंड के वार में खूब सारा धमाल देखने को मिला। इस दौरान नीलम गिरी का गुस्सा अभिषेक बजाज पर फूट पड़ा। उन्होंने सलमान के सामने ही अभिषेक को खूब खरी-खरी सुनाई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 First Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। शो नें आते ही  ऑडियंस के दिल पर राज करना शुरू कर दिया है। शो का पहला हफ्ता खूब लड़ाई-झगड़ों के साथ बीता। पहले ही वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट का खूब सारा तड़का देखने को मिला। वहीं अपकमिंग एपिसोड में भी आपको खूब सारा मसाला देखने को मिलने वाला है। हाल ही में रिलीज किए गए बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमों में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। नीलम ने सलमान खान के सामने ही अभिषेक बजाज को खूब खरी-खोटी सुनाई। 

सलमान खान ने घरवालों को दिया टास्क

दरअसल वीकेंड का वार अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों को एक टास्क दिया। इस टास्क में घरवालों को वह सदस्य चुनना था, बिग बॉस के घर में फॉलोअर लग रहा है। यानी जो कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट को फॉलो करता नजर आ रहा है। इस पर ज्यादातर घरवालों ने नीलम गिरी का नाम लिया। वहीं जब अभिषेक बजाज की बारी आई तो उन्होंने भी नीलम का नाम लेते हुए कहा कि आज भी वो मुझे कुनिका को फॉलो करती नजर आ रही हैं। 

नीलम गिरी को आया गुस्सा

अभिषेक ने जैसे ही नीलम को लेकर बोलना शुरू किया, वह गुस्से से लाल हो गईं। सलमान खान के सामने ही वह अभिषेक बजाज पर गुस्सा करने लगीं। नीलम ने गुस्से में अभिषेक से कहा कि- आप खुद मुझसे बात नहीं करते हैं। तुम लोग खुद एक भोड़चाल की तरह चलते जा रहे हो। पहले आप लोग भेड़चाल में चलना बंद कर दो। अभिषेक पर गुस्सा उतारने के बाद नीलम इमोशनल हो गईं। उन्होंने रोते हुए आगे कहा कि- आप लोगों से बात करने जाती हूं तो आपका भी फर्ज बनता है कि आप लोगों को भी मुझसे बात करनी चाहिए। सलमान खान भी नीलम की बात से सहमत नजर आते हैं। 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Related Post

K-Drama किंग Lee Min-ho के हिट शोज और नेट वर्थ आपको भी कर देंगे शॉक्ड

घर से बेघर होगा ये सदस्य

 बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। खबरों के मुताबिक, घर में इस बार किसी का भी एलिमिनेशन नहीं होने वाला है। 

Bigg boss 19: इस वीकेंड ‘दाल’ नहीं ‘अंडरवियर’ बना मुद्दा! सलमान ने मृदुल की भी खूब टांग खींची

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: bigg boss 19

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026