Categories: मनोरंजन

कुनिका सदानंद के कैप्टेंसी छिनते ही पलटा घर का रूख, इस घरवाले के हाथ लगी एक साथ कई इम्युनिटी

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के घर में हर रोज नए-नए तमाशे देखने को मिल रहे हैं। दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में कुनिका सदानंद के हाथ से कैप्टेंसी चली गई है। जिसके बाद घर का रूख बदल चुका है। चलिए एक नजर एपिसोड के कुछ हाइलाइट्स

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) लगातार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाता जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को देखने में लोगों को खूब आनंद आ रहा है। फिर चाहे घर के सदस्यों के बीच लड़ाई हो या फिर चुगली। तान्या मित्तल अपनी हरकतों से अक्सर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। बीते एपिसोड में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने अपने कैप्टेंसी पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे से घर में मौजूद एक सदस्य को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। 21 साल की अशनूर कौर को सलमान खान के इस घर की पहली इम्यूनिटी मिल चुकी है। 

तान्या मित्तल ने फिर खींचा लोगों का ध्यान

सबसे तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शो में कहती नजर आती हैं कि वह रोजाना अब अपने 1000 कदम पूरे नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद फरहाना से पूछती हैं कि वह काम पर करती हैं क्या। तान्या फिर आगे कहती हैं कि किस तरह से जीशान लगातार उसकी लाइस्टाइल के बारे हर वक्त मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने ही पूरे घर में मेरे अचीवमेंट्स और लाइफस्टाइल के बारे में लोगों को बताया है। मैंने कभी खुद से जाकर किसीसे कुछ नहीं कहा है। 

जीशान-तान्या की भिड़ंत

इसके बाद जीशान तान्या से स्मोकिंग एरिया साफ करने के लिए कहते हैं। लेकिन तान्या इससे साफ इन्कार कर देती हैं। वह कहती हैं कि- घर के सिर्फ 5 सदस्य स्मोकिंग करते हैं, मैं वो एरिया नहीं साफ करूंगी। कुनिका तुरंत तान्या का बचाव करते कहती हैं कि वह क्यों करेगी उसे एलर्जी को सकती है। नीलम भी तान्या का स्पोर्ट करती नजर आती हैं। वहीं बसीर भी तान्या से  स्मोकिंग एरिया साफ करने के लिए कहता है। बसीर आगे कहता है कि- वह नहीं करेगी तो उसे खाना नहीं दिया जाएगा। नीलम फिर तान्या की जगह स्मोकिंग एरिया साफ करती हैं। जीशान कहता है कि तान्या ने जानबूझकर मना कर दिया क्योंकि वह लाइमलाइट चाहती हैं। 

कुनिका सदानंद से छिनी कैप्टेंसी

बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में आने का आदेश सुनाते हैं। फिर वह सबसे पूछते हैं कि क्या कुनिका को कैप्टेंसी से मिलने वाली इम्युनिटी भी मिलनी चाहिए। घरवाले कहते हैं कि कुनिका को इम्युनिटी नहीं मिलनी चाहिए। अगर उन्हें यह कप्तानी नहीं मिलती तो वह नॉमिनेशन में सेफ नहीं होंगी। 

Related Post

Anjali Raghav ने लगाया पावर स्टार Pawan Singh पर गलत तरीके से छूने का आरोप, छोड़ी भोजपूरी इंडस्ट्री

अशनूर को मिली पॉवर

बिग बॉस घरवालों से अगले नॉमिनेशन से एक कंटेस्टेंट को बचाने के लिए चुनने को कहते हैं। जिसमें से घरवाले दो कटेस्टेंट्स अशनूर (Ashnoor Kaur) और अभिषेक में से किसी एक को चुनने का फैसला लेना होता है। लेकिन कई लोग इससे नाराज हो जाते हैं। वह चाहते हैं कि तान्या, नीलम और नतालिया में से किसी एक को इम्युनिटी दी जाए। लेकिन वोटिंग के बाद यह इम्यूनिटी अशनूर को मिलती है।  

सस्पेंस और थ्रिलर से खचाखच भरी है ये फिल्में और वेब सीरीज! क्लाइमेक्स देख फटने लगेगी दिमाग की नसें, IMDb पर मिली टॉप रेटिंग

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026