304
Bigg Boss 19 Gaurav Khanna : बिग बॉस सीजन 19 टीवी पर धमाल मचा रहा है। इस सीजन में हर रोज नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फरहाना भट्ट अभी तक सीक्रेट रूम में हैं। उन्हें पहले ही दिन लोगों ने घर से बेघर कर दिया था। इसके बाद वह अपना समय सीक्रेट रूम में बिता रही हैं। फरहाना वापस घर में एंट्री लेने के लिए बेताब बैठी हैं। अब इसी को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। उनकी किस्मत का फैसला अब गौरव खन्नाके हाथों में है। गौरव खन्ना ही अब फरहाना को फिर घर में एंट्री दिलवा सकते हैं।
घर में होगा बड़ा बदलाव
फरहाना जब से सीक्रेट रूम में गई है। उन्हें बिग बॉस की तरफ से कई पॉवर्स मिल चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क भी उनकी वजह से काफी दिलचस्प हो गया। फरहाना ने गेम शुरू होने से पहले ही बसीर अली को टास्क से बाहर कर दिया था। वहीं अब ‘बिग बॉस’ एक बार फिर जबरदस्त मौका देने वाले हैं। दरअसल इस घर में एक नया ऐप रूम लॉन्च होगा। इस रूम में कंटेस्टेंट्स को उनसे जुड़े अच्छे और बुरे ट्रेंड की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बिग बॉस फरहाना के हाथ में फैसला छोड़ने वाले हैं।
फरहाना भट्ट की होगी वापस एंट्री
फरहाना भट्ट को उस एक कंटेस्टेंट का नाम लेना होगा। जो इस रूम में एंट्री लेने के लायक होगा। ऐसे में वह गौरव खन्ना का नाम लेती है। जैसे ही वह उनका नाम लेती हैं, रूम लाल हो जाएगा। इसका मतलब है कि कोई बुरी ट्रेंडिंग चीज देखने को मिलने वाली है। इस रूम में गौरव खन्ना को बिग बॉस के कहने पर एक कठिन फैसला लेना होगा। गौरव को फरहाना खान की घर में दोबारा एंट्री को लेकर जवाब देना है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर वह दोबारा घर में आती हैं, तो घर का राशन आधा हो जाएगा।
गौरव को लेना होगा फैसला
बिग बॉस के घर में राशन को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है। हर रोज घर में ज्यादातर झगड़े खाने को लेकर ही होते हैं। ऐसे में अगर गौरव खन्ना ने राशन के ऊपर फरहाना को चुनते हैं, तो पूरे घर में बवाल हो जाएगा। घरवाले गौरव के खिलाप हो जाएंगे। पहले भी उनपर घर में ज्यादा खाना खाने का आरोप लग चुका है। ऐसे में गौरव के लिए यह फैसला काफी मुश्किलों से भरा हो सकता है।