Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क के बाद फूट-फूटकर रोए Abhishek Bajaj, वजह घर का ये सदस्य है

Abhishek Bajaj In BB 19: कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घर के दो सदस्यों ने अभिषेक को इतना प्रोवोक कर दिया कि वो अग्रेसिव हो गए और अपना आपा खो बैठे। विनर की अनाउंसमेंट के बाद वो रो पड़े।

Published by Shraddha Pandey

Abhishek Bajaj Cries: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का घर आए दिन नए-नए ड्रामे और इमोशनल मोमेंट्स से भर रहा है। ताजा एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी घरवालों को हैरान कर दिया। अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj), जो शुरुआत से ही खेल को पॉजिटिव और स्ट्रॉन्ग अंदाज में खेलते दिख रहे थे, अचानक सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े। वजह बने उनके साथी और दोस्त माने जाने वाले बसीर अली।

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच टास्क को लेकर झगड़ा हुआ। बसीर और नेहल उन्हें टास्क के दौरान प्रोवोक करते नजर आए। वहीं, अभिषेक बहुत अग्रेसिव हो गए और गुस्से में अपनी टीशर्ट फाड़ दी और चिल्लाने लगे। इस दौरान जीशान कादरी अभिषेक को समझाते भी नजर आ रहे थे। वो कहते दिखे कि अपने टास्क पर ध्यान देते हुए लोगों की बातों को नजरअंदाज करो।

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

दिमाग को हिला देती हैं Amazon Prime की ये क्राइम वेब सीरीज! हर एपिसोड में होता हैं खतरनाक झटका

पहले भी हो चुकी है नेहल और बजाज की लड़ाई

उसी के बाद कुनिका को घर का कैप्टेन घोषित कर दिया गया। बाद में गार्डन एरिया में अभिषेक को कैमरे में रोता हुआ कैद किया गया। इसके पहले चिकन को लेकर अभिषेक और नेहल के बीच जंग छिड़ चुकी है। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें नेहल चूडासमा अभिषेक बजाज से पूछती हैं कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। इस पर अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने खाना खा लिया है। फिर नेहल कहती हैं कि ‘यहां तो चिकन ही नहीं है, मैं क्या भूखी रहूं?’ नेहल को जवाब देते हुए अभिषेक कहते हैं कि ‘बहुत लोग खाते हैं चिकन और भर-भर कर खाते हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey
Tags: bigg boss 19

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026