Home > मनोरंजन > विवादों में घिरे Ranveer Allahbadia के शो में पहुंचे Arun Pandit, दोनों की जुगलबंदी ने मचाया धमाल,अब अध्यात्म का नया अध्याय लिखने को तैयार!

विवादों में घिरे Ranveer Allahbadia के शो में पहुंचे Arun Pandit, दोनों की जुगलबंदी ने मचाया धमाल,अब अध्यात्म का नया अध्याय लिखने को तैयार!

Arun Pandit In Ranveer Allahbadia Show : रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें "बीयरबाइसेप्स" के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अरुण पंडित को अपने पोडकास्ट 'The Ranveer Show' पर आमंत्रित किया था। रणवीर इलाहाबादिया ने अरुण पंडित से अपने शो पर ज्योतिष और अन्य विषयों पर बात की।

By: Preeti Rajput | Last Updated: July 13, 2025 3:18:08 PM IST



Arun Pandit In Ranveer Allahbadia Show : रणवीर इलाहाबादिया एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं जो अपने विवादित बयानों और शो के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते है। हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से विवादित सवाल पूछ लिया था। जिसके बाद उन्हें खूब विवादों का सामना करना पड़ा था। रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें “बीयरबाइसेप्स” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अरुण पंडित को अपने पोडकास्ट ‘The Ranveer Show’ पर आमंत्रित किया था। 

रणवीर के शो पर पहुंचे अरुण पंडित

रणवीर इलाहाबादिया ने अरुण पंडित से अपने शो पर ज्योतिष और अन्य विषयों पर बात की। अरुण पंडित एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। इस एपिसोड़ का एक क्लिप ‘The Ranveer Show’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस एपिसोड में रणवीर और अरुण ने ज्योतिष, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की। शो पर रणवीर ने अरुण पंडित से सवाल करते हुए कहा कि “बहुत लोग कहते हैं गर्लफ्रेंड और वाइफ के पैर दबाओं।” इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि-भगवान कृष्ण की कई पेंटिंग मिलेंगी जिनमें वह राधा रानी के पैर दबाते हुए नजर आएंगे। जब भी आप किसी को घर लाते हैं, उनके साथ पूरा पैकेज आता है। उसमें दस अच्छी बातें होंगी तो 10 बुरी भी होगी। आप सिर्फ 10 अच्छी बातों को नहीं अपने पास रख सकते हैं। हमें वह स्वीकार करना होगा। तभी प्यार काम करता है। 

मिर्च स्प्रे डाला, चाकू से गोंदा, दीवार पर पटका सिर…. जल्लाद बना इस एक्ट्रेस का पति, मार-मारकर हसीना का किया ऐसा हाल, देखकर निकल जाएगी चीख

विवादों में रह चुके हैं रणवीर इलाहाबादिया

बता दें कि कुछ महीनों पहले रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में गए थे, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद रणवीर को जमकर विरोध का सामना करना पड़ा और उनके खिलाफ कई कानूनी शिकायतें दर्ज की गईं। रणवीर ने बाद में अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। 

किंग खान के बेटे पर है अजय देवगन की बेटी को ‘क्रश’,फोटो के साथ करती थी ऐसे-ऐसे काम,सोच अब खुद को आती है शर्म !

Advertisement