Categories: मनोरंजन

Anupama spoiler: अनुपमा के फैसले से टूटा प्रेम का सपना, गौतम तीसरी बार करेगा शादी

Anupama spoiler 08 April 2026: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा का एक फैसला प्रेम के सपनों को तोड़ देता है, जिससे परिवार में तनाव बढ़ जाता है. माही मीडिया के सामने बड़े खुलासे करती है, जबकि गौतम की तीसरी शादी का ऐलान कहानी में नया ड्रामा जोड़ देता है.

Published by Ranjana Sharma

Anupama spoiler 08 April 2026: स्टार प्लस के चर्चित शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है. आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की परीक्षा, गलत फैसलों का असर और घर के भीतर बढ़ता तनाव देखने को मिलेगा. इस बार अनुपमा का एक फैसला न सिर्फ प्रेम की जिंदगी बदल देगा, बल्कि पूरे परिवार में हलचल मचा देगा.

Related Post

अनुपमा का फैसला बना प्रेम के सपनों की राह में रुकावट

गोवा से अहमदाबाद लौटने के बाद अनुपमा अपनी नई नौकरी को लेकर संघर्ष कर रही है. काफी मुश्किलों के बाद उसे एक रेस्टोरेंट की जांच का काम मिलता है. इसी सिलसिले में वह एक ऐसे रेस्टोरेंट तक पहुंचती है, जो दरअसल प्रेम का सपना होता है. जांच के दौरान अनुपमा को वहां कुछ कमियां नजर आती हैं और नियमों के तहत वह उस रेस्टोरेंट को खुलने से पहले ही बंद करने का फैसला ले लेती है. लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं होता कि यह उसी प्रेम का रेस्टोरेंट है, जिससे उसका गहरा रिश्ता है. जब प्रेम को सच्चाई का पता चलता है कि उसकी ही अनुपमा मां ने उसका सपना तोड़ दिया, तो वह पूरी तरह टूट जाता है और गहरे सदमे में चला जाता है.

माही का फूटा गुस्सा, मीडिया के सामने खोले राज

दूसरी ओर, माही अब चुप रहने के मूड में नहीं है. वह खुलकर सामने आती है और मीडिया के जरिए अपने ससुराल वालों की पोल खोल देती है. माही का यह कदम पूरे परिवार के लिए बड़ा झटका साबित होता है, क्योंकि वह गौतम को लेकर ऐसा खुलासा कर देती है, जिससे उसकी छवि पर गहरा असर पड़ता है. माही का आरोप है कि गौतम ने गलत काम किए हैं, जिससे समाज में उसकी बदनामी शुरू हो जाती है.

परिवार में मचा बवाल, अनुपमा पर उठे सवाल

अनुपमा के फैसले के बाद घर का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाता है. तोशु अपनी मां पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें बेहद कठोर शब्द कहता है, वहीं वसुंधरा भी अनुपमा को खरी-खोटी सुनाने से पीछे नहीं हटती.
परिवार के भीतर बढ़ती नाराजगी और आरोप-प्रत्यारोप से रिश्तों में दरार साफ नजर आने लगती है. प्रेम का काम ठप होने के बाद अनुपमा एक नया फैसला लेती है. वह दिग्विजय के बंद पड़े रेस्टोरेंट को दोबारा शुरू कराने की जिम्मेदारी उठाती है. हालांकि, अनुपमा का यह कदम सभी को पसंद नहीं आता. खासकर राही को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और वह इस फैसले से काफी नाराज हो जाती है.

गौतम की तीसरी शादी से बढ़ेगा ड्रामा

कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है, जब अनुपमा की वापसी के साथ ही गौतम अपनी तीसरी शादी की तैयारी में जुट जाता है. यह खबर सामने आते ही घर में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है. पहले से ही तनाव में चल रहे परिवार के लिए यह फैसला और मुश्किलें खड़ी कर देता है.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Assam Election 2026: वोट डालने से पहले ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम; जानें पूरा प्रोसेस

Voter ID check online Assam: कई वोटरों को अक्सर वोटर लिस्ट में अपने नाम या…

April 8, 2026

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बनेगा नीचभंग राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बुध के मीन राशि में गोचर से नीचभंग…

April 8, 2026

Energy Lockdown: पाकिस्तान में लगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’! जानें कैसे होता है इसमें काम? इन देशों ने भी उठाया बड़ा कदम

Energy Lockdown: भले ही अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर हुआ हो, लेकिन इसके…

April 8, 2026

पहली नौकरी वालों के लिए खुशखबरी! 15,000 सीधे खाते में; EPFO 3.0 के नए नियम जानें

EPFO 3.0 New Rules: इस योजना के तहत पहली बार EPFO से जुड़ी किसी कंपनी…

April 8, 2026

Claude AI down:  एंथ्रोपिक चैटबॉट में वैश्विक व्यवधान, एंड्रॉइड और आईओएस पर चैट-कोड सेवाएं प्रभावित

Claude AI down: एंथ्रोपिक के चैटबॉट क्लाउड में आए बड़े आउटेज के कारण दुनियाभर में…

April 8, 2026