NEET UG registration 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 8 मार्च 2026 है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
NEET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
1. ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
3. जरूरी विवरण भरकर आवेदन संख्या और पासवर्ड बनाएं.
4. लॉगिन करके पूरी एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
7. आवेदन फॉर्म का PDF सेव करें और प्रिंट निकाल लें.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग – ₹1,700
सामान्य EWS और OBC-NCL – ₹1,600
SC, ST, PwBD, तीसरा लिंग – ₹1,000
विदेशी उम्मीदवार – ₹9,500
NEET UG 2026 में नए बदलाव
1. आधार eKYC – पहचान सत्यापन के लिए जरूरी.
2. लाइव फोटो – फॉर्म जमा करते समय लाइव फोटो लेना जरूरी, जो आधार फोटो से मिलाया जाएगा.
3. शहर चयन – परीक्षा केंद्र आपके पते के आधार पर निर्धारित होंगे.
NEET UG 2026 परीक्षा की डेट
परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी.
परीक्षा अवधि: 180 मिनट (3 घंटे).
उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें और सभी पूर्व-परिक्षा प्रक्रियाएं पूरी करें.
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन आवेदन नहीं माने जाएंगे.
NEET UG परीक्षा भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in देखें.