NCERT On NEP 2020: नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 1 से 11 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई पाठ्यपुस्तकों के अपडेट के संबंध में सभी स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अपडेट जारी किया है. NCERT ने एक आधिकारिक सूचना में कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुपालन में, NCERT ने स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (NCF-SE) 2023 की सिफारिशों के अनुरूप, विभिन्न चरणों और विषयों के लिए नई पाठ्यपुस्तकों को तैयार करने का काम शुरू किया है.”
पाठ्यपुस्तकें प्रिंट और डिजिटल दोनों में तैयार
NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकें तैयार कर ली गई हैं और वे प्रिंट तथा डिजिटल, दोनों ही प्रारूपों में उपलब्ध हैं. हालाँकि, कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तकें अभी तक जारी नहीं की गई हैं.
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “कक्षा 9 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें अभी तैयार की जा रही हैं और शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उपयोग के लिए उपलब्ध होंगी. NCF-SE 2023 की सिफारिशों पर आधारित कक्षा 9 का मसौदा पाठ्यक्रम, संदर्भ और प्रतिक्रिया के लिए NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.”
𝐁𝐢𝐠 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥 𝐄𝐝𝐮𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧!
Aligned with the vision of the National Education Policy (NEP) 2020, NCERT is transforming textbooks to make learning more relevant, engaging, and future-ready!
𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬 𝟏–𝟖: New textbooks now available (Print +… pic.twitter.com/Vx7xoSTdWT
— NCERT (@ncert) March 17, 2026
2027-28 से लागू होंगी 10वीं और 11वीं की पुस्तकें
इसके अतिरिक्त, कक्षा 10 और 11 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें अगले शैक्षणिक सत्र, यानी 2027-28 से लागू की जाएंगी. NCERT ने कहा, “तदनुसार, कक्षा 10 और 11 के विभिन्न विषयों की मौजूदा पाठ्यपुस्तकों का उपयोग शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जारी रहेगा.”
- 𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬 𝟏–𝟖: नई पाठ्यपुस्तकें अब उपलब्ध हैं (प्रिंट + डिजिटल)
- 𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞 𝟗: 2026–27 में आएंगी | मसौदा पाठ्यक्रम प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध है
- 𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬 𝟏𝟎 & 𝟏𝟏: 2027–28 से नई पाठ्यपुस्तकें
- 𝟐𝟎𝟐𝟔–𝟐𝟕: कक्षा 10 और 11 के लिए मौजूदा किताबें ही जारी रहेंगी
परिषद ने शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी कि नया पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकें शुरू करने से पहले, छात्रों की पूर्व-आवश्यक सीख (prerequisite learning) को पर्याप्त रूप से पूरा कर लिया जाए. NCERT के सचिव हिमांशु गुप्ता ने आधिकारिक सूचना में सलाह दी, “सभी हितधारकों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त बातों का संज्ञान लें और इस संक्रमण काल के दौरान सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करें.”
CBSE question paper QR code: CBSE क्लास 12 का पेपर बना मजाक, QR कोड स्कैन करते ही बज गया गाना