JEE Main Answer Key 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 4 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर देख सकते हैं. वहीं ऑब्जेक्शन उठाने का विंडो भी 4 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तर खुला रहेगा. कैंडिडेट हर सवाल के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस ऑनलाइन देकर प्रोविजनल आंसर की चैंलेंज कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि सिर्फ डेडलाइन के अंदर ही पैमेंट सबमिट कर आंसर शीट को चैलेंज किया जा सकता है.
रिजल्ट कब आएगा?
जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को ऑब्जेक्शन विंडो खत्म होने के बाद सभी सब्जेक्ट एक्सपर्ट चैलेंज को देखेंगे और उनके रिव्यू के आधार पर एक बार फिर से NTA फाइनल आंसर की पब्लिश करेगा. इसके बाद EE Main सेशन 1 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. बता दें कि, JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को हुई थी. पेपर 1 दो शिफ्ट में हुआ था. लेकिन पेपर 2 आखिरी दिन एक ही शिफ्ट में हुआ था.
ऐसे डाउनलोड करें
- JEE Mains की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर मौजूद JEE Main Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी.
- सबमिट पर क्लिक करें और आपकी आंसर की दिखाई देगी.
- आंसर की चेक करें और उसे डाउनलोड करें.
- आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी रख लें.
रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- आंसर की या रिस्पॉन्स शीट लिंक खोलें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
- रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें