Categories: शिक्षा

MBA Admission Criteria: टॉप MBA कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, योग्यता से लेकर जानें सबकुछ

MBA Admission Criteria: एमबीए एक ऐसा कोर्स है जो उच्च पद, बेहतर वेतन और नेटवर्क देता है. इसके लिए प्रवेश परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू जरूरी हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

MBA Admission Criteria: एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) एक ऐसा कोर्स है जो आपको कंपनी में बड़े पदों पर काम करने का मौका देता है. इससे आपका वेतन बढ़ सकता है और आपको अच्छे लोगों से मिलने का मौका भी मिलता है. अगर आप छात्र हैं और बड़ी कंपनी में काम करना चाहते हैं, तो एमबीए के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है.

एमबीए कॉलेज में दाखिला कैसे लें

टॉप बिजनेस स्कूल में जगह पाना आसान नहीं है. इसके लिए आमतौर पर ये चार कदम होते हैं:

कदम 1: प्रवेश परीक्षा- आपको CAT, XAT, GMAT, NMAT, SNAP या CMAT जैसी परीक्षा देनी होती है.

कदम 2: शॉर्टलिस्टिंग- परीक्षा के अंक, आपकी पढ़ाई और अगर कोई काम का अनुभव है तो उसके आधार पर कॉलेज आपको शॉर्टलिस्ट करता है.

कदम 3: चयन प्रक्रिया (GD, PI, WAT)- शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपको ग्रुप डिस्कशन (GD), पर्सनल इंटरव्यू (PI), और राइटिंग टेस्ट (WAT) देना होता है. ये आपके बोलने और सोचने की क्षमता देखने के लिए होता है.

कदम 4: अंतिम प्रवेश- इन सबके आधार पर कॉलेज आपको अंतिम सीट देता है.

एमबीए के लिए योग्यता

हर कॉलेज की अलग मांग हो सकती है, लेकिन आम तौर पर ये चाहिए:

Related Post

 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री.
 कम से कम 50% नंबर (आरक्षित वर्ग के लिए 45%).
 अंतिम साल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
 काम का एक्सपीरिएंस जरूरी नहीं, लेकिन 2–5 साल का अनुभव होने पर फायदा होता है.

एमबीए करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है

एमबीए करने के बाद आप अलग-अलग सेक्टर में काम कर सकते हैं जैसे कंसल्टिंग, बैंकिंग, आईटी, ई-कॉमर्स या फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG). कुछ मेन पद-

 मैनेजमेंट कंसल्टेंट: कंपनियों की रणनीति और काम सुधारना.
 फाइनेंस एनालिस्ट / इन्वेस्टमेंट बैंकर: पैसे और निवेश का प्रबंधन.
 प्रोडक्ट मैनेजर: नए प्रोडक्ट बनाना और उनका मार्केट में रोल देखना.
 मार्केटिंग / ब्रांड मैनेजर: कंपनी के ब्रांड को बढ़ावा देना.
 ऑपरेशन्स मैनेजर: सप्लाई और काम को सही तरीके से चलाना.
 एचआर मैनेजर: कर्मचारियों की भर्ती और उनकी समस्याओं का समाधान.

एमबीए करने के बाद किन कंपनियों में नौकरी मिल सकती है

कंसल्टिंग और बैंकिंग: McKinsey, BCG, Bain, Goldman Sachs, JP Morgan, Deloitte, KPMG, PwC
टेक और ई-कॉमर्स: Google, Amazon, Microsoft, Meta, Flipkart
एफएमसीजी और अन्य: Hindustan Unilever, Tata Consumer Products, Aditya Birla Group

बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने के आसान टिप्स

 सही स्पेशलाइजेशन चुनें: अपनी रुचि के अनुसार (फाइनेंस, मार्केटिंग, एनालिटिक्स).
 इंटर्नशिप करें: असली काम का एक्सपीरिएंस जरूरी है.
 नेटवर्क बनाएं: एलुमनी, लिंक्डइन और इंडस्ट्री इवेंट्स से कनेक्शन बनाएं.
 सर्टिफिकेशन लें: CFA, PMP या Six Sigma जैसी सर्टिफिकेशन आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाती हैं.

एमबीए सिर्फ डिग्री नहीं है, बल्कि ये आपके करियर में आगे बढ़ने का एक आसान और असरदार रास्ता है.
 
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026