Categories: शिक्षा

HBSE Admit Card 2026 Out: हरियाणा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कब से हैं परीक्षा?

HBSE 10th 12th Admit Card 2026 Out | HBSE Admit Card 2026 Out | HBSE Eaxm Date sheet 2026 Out: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जानें कब से हैं एग्जाम-

Published by sanskritij jaipuria

HBSE 10th 12th Admit Card 2026 Out | HBSE Admit Card 2026 Out | HBSE Eaxm Date sheet 2026 Out : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. विद्यार्थी अपना हॉल टिकट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा.

एग्जाम की डेट और समय

जारी की गई डेटशीट के अनुसार क्लास 10 की वार्षिक एग्जाम 26 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं क्लास 12 की वार्षिक एग्जाम 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी.

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी. एग्जाम का समय दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

किन विषयों से होगी शुरुआत

क्लास 10 के एग्जाम की शुरुआत गणित विषय से होगी. लास्ट पेपर आईटी, रिटेल और अन्य व्यावसायिक विषयों का होगा. क्लास 12 की परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी. लास्ट दिन रिटेल, ऑटोमोटिव और अन्य संबंधित विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे.

Related Post

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध ‘HBSE Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन विवरण भरना होगा.
4. विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
6. इसे ध्यान से जांच लें और डाउनलोड कर लें.
7. भविष्य के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी अवश्य सुरक्षित रखें.

जरूरी निर्देश

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषयों की जानकारी ध्यान से जांच लें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें. एग्जाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, 4 अप्रैल को बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल की शाम अचानक मौसम बदल…

April 4, 2026

Fact Check: 7 मिनट 11 सेकंड वाला वीडियो असली या झूठ? फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

Marry Umair private video: सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया था कि वीडियो…

April 3, 2026

Delhi NCR Earthquake: हिंदू कुश में भूकंप, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक महसूस हुए झटके; कई राज्यों में दहशत

Earthquake tremors in delhi: इन अचानक लगे झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, और…

April 3, 2026

धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम; इस फिल्म को बदलनी पड़ी रिलीज डेट

Dhurandhar 2 Collection: बुधवार को फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गुरुवार को…

April 3, 2026

लखनऊ में बड़ा आतंकी प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा; इस जगह धमाका करने की थी योजना

UP ATS Operation: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ और नोएडा के रहने वाले युवकों के…

April 3, 2026