Categories: शिक्षा

English Speaking Tricks: क्या आपको भी अंग्रेजी में बात करने के लिए नहीं मिल रहा है साथी? तो इस तरीके को अपनाकर सीखें फरार्टदार अंग्रेजी

English Speaking Tricks: कई लोग अंग्रेजी सीखना चाहते तो हैं पर वो हमेशा किसी ऐसे की तलाश करके हैं जिसके साथ वो अंग्रेजी में बातचीत कर सके. पर हर बार ऐसा नहीं होता है कई बार आपको कोई नहीं मिलता जिससे आप इंग्लिश में बात कर सके, तो उसके लिए कुछ ट्रिक्स हैं जिनका यूज करके आप अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं.

Published by Shivi Bajpai

Spoken English Tips: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अंग्रेजी तो सीखनी है पर उन्हें समझ नहीं आता है कि कैसे उसे सीखा जाए. कई बार लोग सोचते हैं कि किसी के साथ अंग्रेजी में बात करने से आप इंग्लिश सीख सकते हैं. पर अक्सर आपको कोई ऐसा नहीं मिलता है जिससे आप कंफर्रटेबल होकर अंग्रेजी सीख सकते हो. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप कैसे अपनी अंग्रेजी बिना किसी की मदद के सुधार सकते हैं.

अंग्रेजी सीखने के ये तरीके हैं बेस्ट

खुद से बात करके अंग्रेजी सीखें

अगर आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए खुद से ही अंग्रेजी में बात करना शुरू करना चाहिए. हां, सुनने में ये तरीका थोड़ा अजीब भले ही लग रहा हो पर ये बेस्ट तरीका है क्योंकि इसके कई फायदे हैं इससे आप किसी और के सहारे नहीं रहते हैं अंग्रेजी सीखने के लिए और ये मुफ्त तरीका है. इससे आप खुद की कमियों को बेहतर तरीके से जान सकते हैं और अपनी अंग्रेजी में सुधार कर सकते हैं.

आत्म चर्चा है जरूरी

जब आप अंग्रेजी सीखने का प्रयास कर रहे हो, तो कोशिश करें कि आप पहले डिसाइड करें कि आपको आज किस टॉपिक पर ध्यान देना और फिर आप खुद से उस चीज़ के बारे में चर्चा करें और जानें कि कैसे आपको इस टॉपिक पर ध्यान देकर उसे पढ़ना है. 

Related Post

टीचर बनकर खुद को पढ़ाएं

अगर आप अकेले, खुद पर निर्भर होकर अंग्रेजी सीखना चाहते हैं, तो इसका बेस्ट तरीका ये भी है कि आप खुद को अंग्रेजी पढ़ाएं जैसे कि एक टीचर बच्चे को समझाता और सीखाता है, उसी तरह से आपको भी खुद को सीखाना है कि कैसे अंग्रेजी पढ़नी और लिखनी है, किस तरह से उसमें सुधार करना है और पूरे फोकस के साथ चीजों को पढ़ना है. 

देश में रहकर ही UK की 9 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में कर पाएंगे पढ़ाई, कम खर्च में मिलेगी विश्व स्तरीय शिक्षा

नए शब्दों को करें नोट

अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अगर किसी किताब या ट्यूटोरियल की मदद से अंग्रेजी सीख रहे हैं तो नए शब्दों को साथ-साथ नोट करते रहें और उसके मतलब को भी डिक्शनरी में सर्च करते रहें जिससे आप अंग्रेजी सीखने में सुधार कर सकते हैं और आपको नए-नए शब्द और उनके मतलब पता चलते हैं जिससे आपकी अंग्रेजी भाषा में पकड़ मजबूत होती है. 

English Reading Tips: अंग्रेजी किताबे पढ़ने का सही तरीका क्या जानते हैं आप, ये टिप्स आएंगी आपके बेहद काम

Shivi Bajpai

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026