Categories: शिक्षा

CAT 2025 Scorecard Out, जानिए इस बार के कट-ऑफ का असली सच!

CAT 2025 का परिणाम सामने आ चुका (Result are out) है. लगभग 2.58 लाख उम्मीदवारों (Candidates) का इंतज़ार पूरी तरह से खत्म हो गया है.

Published by DARSHNA DEEP

CAT 2025 Scorecard Out: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने Common Admission Test (CAT) 2025 का परिणाम और स्कोरकार्ड को जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबकि, लगभग 2.58 लाख उम्मीदवारों का इंतज़ार अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसेक साथ ही CAT 2025 का परिणाम घोषित होना मैनेजमेंट करियर की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है. 

CAT 2025 स्कोरकार्ड: मुख्य हाइलाइट्स

परिणाम का ऐलान

स्कोरकार्ड लिंक आज शाम 5:00 बजे सक्रिय कर दिया गया.

टॉपर्स का प्रदर्शन

इस साल कुल 12 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. 

परीक्षा सांख्यिकी

30 नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में लगभग 86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी. 

स्कोरकार्ड की वैधता

दरअसल, यह स्कोरकार्ड 31 दिसंबर 2026 तक ही मान्य रहेगा. 

Related Post

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं और फिर होमपेज पर ‘CAT 2025 Scorecard Download’ लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें फिर डैशबोर्ड में ‘Scorecard’ टैब पर क्लिक करें. और सबसे आखिरी में अपना स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें. 

स्कोरकार्ड में क्या देख सकते हैं आप?

स्कोरकार्ड केवल आपके कुल अंक नहीं दिखाता, बल्कि इसमें अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी रहती है. अनुभागीय स्कोर (Sectional Scores): VARC, DILR और QA के अलग-अलग स्केल्ड स्कोर है. प्रत्येक सेक्शन में आपका सापेक्ष प्रदर्शन के साथ-साथ पूरी परीक्षा का ओवरऑल परसेंटाइल, जिसके आधार पर IIM शॉर्टलिस्टिंग होती है. 

परिणाम के बाद का क्या है अगला कदम?

IIM शॉर्टलिस्टिंग

विभिन्न IIM (जैसे IIM अहमदाबाद, बेंगलुरु, कलकत्ता) अपने-अपने कट-ऑफ जारी करेंगे. इसके लिए आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखना बेहद ही ज़रूरी है. 

WAT/PI राउंड

तो वहीं, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Written Ability Test (WAT) और Personal Interview (PI) के लिए बुलाया जाएगा. इसके अलावा यह प्रक्रिया आमतौर पर फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच चलती है. 

प्रोफाइल इवैल्यूएशन

IIM केवल CAT स्कोर नहीं देखते, बल्कि आपके 10वीं, 12वीं के अंक, ग्रेजुएशन स्कोर, कार्य अनुभव (Work Experience) और विविधता (Diversity) को भी वेटेज देते हैं.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026

PAN Card Correction:  क्या आपका पेन कार्ड भी खतरे में है? 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम, जान लें नया अपडेट

PAN Card Correction : एक अप्रैल से पेन कार्ड और आधार में नाम का एक जैसा…

March 26, 2026

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग…

March 26, 2026