Home > शिक्षा > CTET 2026 Paper Cancelled: CTET के पेपर-2 एग्जाम पर हुआ हंगामा, वैशाली के 2 केंद्रों की परीक्षा हुई रद्द, जानें कब होंगे री-एग्जाम..!

CTET 2026 Paper Cancelled: CTET के पेपर-2 एग्जाम पर हुआ हंगामा, वैशाली के 2 केंद्रों की परीक्षा हुई रद्द, जानें कब होंगे री-एग्जाम..!

CTET Paper Cancelled: CTET 2026 पेपर-2 परीक्षा देशभर में सफल रही, लेकिन बिहार के वैशाली के दो केंद्रों पर आयोजित नहीं हो पाई. CBSE ने री-एग्जामिनेशन 15 दिन में कराने की पुष्टि की.

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 9, 2026 12:55:24 PM IST



CTET Paper Cancelled: हाल ही में CTET 2026 एग्जाम का पेपर-2 आयोजित किया गया. एग्जाम के दौरान कुछ केंद्रों पर परेशानियों की खबरें सामने आईं, जिससे कई कैंडिडेट्स और उनके परिवार चिंतित हो गए. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे. इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया.

CBSE ने बताया कि देश के 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 केंद्रों पर CTET पेपर-2 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई. अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा सामान्य तरीके से संपन्न हुई और उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया.

 वैशाली के दो केंद्रों पर परेशानी

बोर्ड ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले (हाजीपुर) में दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो सकी ये केंद्र थे:

1. सेंट जॉन्स एकेडमी, बसमती नगर (केंद्र कोड 125016)
2. लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (केंद्र कोड 125014)

CBSE ने कहा कि इन केंद्रों पर परीक्षा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण आयोजित नहीं हो पाई.

 री-एग्जामिनेशन का इंतजाम

बोर्ड ने ये भी साफ किया कि इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार उपस्थित होने वाले थे, उनके लिए दोबारा परीक्षा का इंतजाम किया जाएगा. री-एग्जामिनेशन 15 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा. बोर्ड संबंधित उम्मीदवारों को नई तारीख और समय की जानकारी अलग से देगा.

CBSE ने सभी प्रभावित उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें परीक्षा देने का पूरा मौका मिलेगा और किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

 

Advertisement