Categories: दिल्ली

Delhi: सौरभ भारद्वाज की ये कैसी सियासत? CM रेखा गुप्ता के करवा चौथ का उड़ाया मजाक, जानकर आपको भी नहीं लगेगा अच्छा!

Saurabh Bharadwaj On Delhi CM Rekha Gupta Karwa Chauth: 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता के करवा चौथ का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि इनके सौ के करीब सिक्यॉरिटी गार्ड हैं, जिनकी पत्नियां करवा चौथ नहीं मना पाईं.

Published by Hasnain Alam

Delhi Politics: राजनीति में इन दिनों त्योहार के मौके पर भी नेता दूसरे दल के नेताओं का मजाक उड़ाने में लगे रहते हैं और नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया है. सौरभ भारद्वाज ने राजनीतिक गरिमा को भूल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के करवा चौथ का मजाक उड़ाया है. सीएम रेखा गुप्ता के करवा चौथ मनाने वाले वीडियो पर सौरभ भारद्वाज ने तंज किया और खूब खिल्ली उड़ाई.

सौरभ भारद्वाज ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर भी किया है. उन्होंने कहा- ‘अब रेखा गुप्ता जी ने करवा चौथ मनाया. रेखा गुप्ता जी ने अपने पति के साथ करवा चौथ मनाया. अरे, सब अपने पति के साथ ही मनाते हैं, इसमें क्या बड़ी बात है. पहली बार क्या किसी ने अपने पति के साथ मनाया.’

सिक्यॉरिटी गार्ड को लेकर कसा तंज

‘आप’ नेता ने आगे कहा- ‘आपने देखा वीडियो, सब जगह चल रही है. इधर पति है, इधर सौ के करीब सिक्यॉरिटी गार्ड हैं, जिनकी पत्नियां नहीं मना पाईं, इसी वजह से.’ भारद्वाज यहीं नहीं रुके. वह लगातार तंज कसते रहे और कार्यक्रम में बैठे लोग ठहाके लगाते रहे.

Related Post

उन्होंने कहा- ‘आप देखो उस वीडियो में, इनकी थाली पकड़कर एक सिक्यॉरिटी वाला पकड़कर खड़ा है. उसकी बीवी वीडियो में देख रही है अपने पति को, कि हमारे सबके पति इसकी करवा चौथ मनवा रहे हैं. कैमरा मैन खड़े हैं छत पर, रेखा गुप्ता जी के छत पर चांद देखने कैमरा मैन भी गए हैं. हम भी चलेंगे, वीडियो बन रही है. पहली बार मना, यह है आपके वोट की कीमत कि रेखा गुप्ता ने करवा चौथ मनाया.’

अरविंद केजरीवाल से सौरभ भारद्वाज ने क्या की बात?

सौरभ भारद्वाज ने ने कहा- ‘आप देखिए कितनी भारी कीमत चुका रहे हो आप लोग. मैंने अरविंद केजरीवाल को कहा कि सर आप इतने सालों से मनवा रहे थे, आप भी वीडियो बना लेते. हम भी कह देते कि इन्होंने भी मनाई. क्योंकि कुछ है ही नहीं जो किया हो इन्होंने.’

बता दें कि भारद्वाज दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए आयोजित दिवाली मिलन समारोह में बोल रहे थे. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या त्योहार को लेकर भी एक नेता एक-दूसरे का इस तरह मजाक बनाएंगे. 

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026