Home > दिल्ली > Delhi : अब मिनटों में दिल्ली से मेरठ! नमो भारत ट्रेन से सफर होगा तेज; पीएम मोदी आज देंगे यात्रियों को बड़ी सौगात

Delhi : अब मिनटों में दिल्ली से मेरठ! नमो भारत ट्रेन से सफर होगा तेज; पीएम मोदी आज देंगे यात्रियों को बड़ी सौगात

Delhi-Meerut Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली -गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं. 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर यात्रियों के लिए चालू किया जाने वाला है. अभी इस कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा चालू है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 22, 2026 7:32:54 AM IST



Delhi-Meerut Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी  आज 22 फरवरी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके साथ ही यह पूरा  82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए बनाया जा रहा है. इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा पहले से ही चालू है. शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन व बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल भी किया जा चुका है. 

पीएम मोदी का दिल्ली वालों को गिफ्ट 

मेरठ से दिल्ली के बीच शुरू होने जा रहा नमो भारत कॉरिडोर यात्रा से समय के बचत होगी. भरोसेमंद सफर और जाम के झंझट के बीच  यह कॉरीडॉर यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है. परिवहन विशेषज्ञों  के मुताबिक, नमो भारत ज्यादा बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह 55 मिनट में दूरी तय करने वाली है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस कॉरिडोर को बनाया है. 

दिल्ली मेरठ का सीधा कनेक्शन 

दिल्ली मेरठ नमो कॉरिडोर का लगभग 55 किलोमीटर का हिस्सा पहले से चल रहा है. न्यू अशोक नजर से मेरठ साउथ तक ट्रेनें काफी पहले से दौड़ रही हैं. वहीं अब सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक करीब पांच किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच करीब 21 किलोमीटर  का सेक्शन तैयार हो चुका है. इससे पूरी लाइन को एक साथ जोड़ा गया है. सराय काले खां से बेगमपुल तक सीधा सफर आसान हो सकेगा. अब दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली आने वालों का काफी समय बचेगा. 

बिना माता-पिता की अनुमति नहीं होगी शादी, गुजरात सरकार ने बदले मैरिज सर्टिफिकेट; जानें नया नियम

कितना होगा किराया ?

अब सवाल यह है कि किराया कितना होगा. सराय काले खां से बेगमपुल तक का टिकट प्राइज क्या होगा? फिलहाल इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. किराया तय करने का प्रोसेस अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि दूरी और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किराया तय किया जाएगा. क्योंकि यह एक हाई स्पीड और आधुनिक रैपिड रेल सेवा है. इसलिए किराया पारंपरिक ट्रेनों से अलग हो सकता है. फिलहाल यात्रियों को टीकट की कीमत की घोषणा के लिए इंतजार करना होगा. 

Advertisement